VIDEO: सैफुल्लाह की करतूतों का मास्टरमाइंड, पढ़िए कौन है जीएम खान?
जीएम खान कभी-कभी घर आता था, इसी बात को लेकर जीएम खान से उसके लड़कों का विवाद बना रहता था। आज लड़के खुद अपने पिता की गतिविधियों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
कानपुर। सैफुल्ला के एनकाउंटर के बाद ISIS के खुरासान मॉड्यूल का सरगना जीएम खान कानपुर से गिरफ्तार हुआ। यही जीएम खान कभी भारतीय वायु सेना में काम करता था। एयर फोर्स से रिटायर जीएम खान कानपुर के जाजमऊ इलाके में रहता था जिसका घर लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर था। जीएम खान दो साल से घर से बाहर रहता था यहां तक कि उसका ठिकाना उसके लड़कों को भी पता नहीं था।

जीएम खान कभी-कभी घर आता था। इसी बात को लेकर जीएम खान से उसके लड़कों का विवाद बना रहता था। आज लड़के खुद अपने पिता की गतिविधियों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लड़कों का कहना है कि जो देश का नहीं उससे उनका भी कोई संबंध नही है। जीएम खान की गतिविधियां लखनऊ मुठभेड़ के बाद एटीएस ने खोली है। जीएम खान के लड़के अब्दुल कादिर का कहना है कि एक बार उसने आतिफ को अपने पिता जीएम खान के पास आते देखा था, आतिफ कानपुर के जाजमऊ इलाके के केडीए कॉलोनी में जीएम खान के मकान से एक किलोमीटर की दूरी पर रहता है। पिपरिया में ही पकड़ा गया दानिश अख्तर और कानपुर के जाजमऊ इलाके के तिवारीपुर तड़बगिया से पकड़े गए फैसल और इमरान के घर से जीएम खान दो किलोमीटर की दूरी पर रहता था।

देखिए VIDEO...
वहीं सूत्रों से ये भी पता चला है कि लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला से आतिफ की नजदीकियां बहुत ज्यादा थी। वो अक्सर एक डिस्कवर मोटर साइकिल से आता था और सैफुल्ला के साथ घण्टों बैठता था। जीएम खान एयर फोर्स से रिटायर होने के बाद उसके किसी भी कार्य या गतिविधियों के बारे में किसी को भी कुछ पता नहीं था। लड़को ने इतना जरूर बताया कि अक्सर वो लखनऊ में रहते थे लेकिन कहां रहते थे, क्या करते थे इसके बारे में उन्होंने कभी नहीं बताया। जब उनसे काम-काज के लिए कहा जाता था तो वो झगड़ने लगते थे और कई-कई दिन घर नहीं आते थे।
ऐसा बताया जा रहा है कि जीएम खान ही इस आतंकी गतिविधियों का मास्टर माइंड है। उसका जुड़ाव विदेशी संगठनों से भी हो सकता है! इसके पास पासपोर्ट भी है और यs सऊदी अरब भी जा चुका है। एटीएस अब इसको गिरफ्तार करने के बाद जांच और पूंछताछ कर रही है। जीएम खान के पड़ोसियों से भी कोई विशेष अच्छे संबंध नहीं थे।
Read more: VIDEO: मकान तोड़ने पर मथुरा के गोवर्धन में कैसे फूटा पुलिस पर महिलाओं का गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications