VIDEO: शादी कर जीत लिया चुनाव, पत्नी के भाग्य से अब चलेगी नेतागिरी
इसीलिए निवर्तमान पार्षद ने आनन-फानन में नेहा यादव के साथ शादी कर ली और दूसरे दिन नगर निगम नामांकन कराने पहुंच गए। ये देख उनके चाहने वालों ने पहले तो पार्षद को शादी की बधाई दी और बाद में वोट।
कानपुर। 'सत्ता का नशा' और राजनीति में सक्रिय रूप से बने रहना किसे कहते हैं ये तो शायद वही जानता होगा जो इसका स्वाद अच्छी तरह से चख चुका हो। हाल ही में आए यूपी निकाय चुनाव परिणामों में कानपुर नगर से एक पार्षद की मेहनत का नतीजा देख अब केवल वो खुद ही नहीं उसके घरवाले भी हैरान हैं। आखिरी मौके पर सीट बदल गई और पार्षद पद कायम रखने के लिए नेताजी ने आनन-फानन शादी कर ली और एक दिन की नई नवेली बहू को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया। फिर से जीतने के लिए जल्दी से शादी करने की जुगत लगाकर नई नवेली दुल्हन को चुनावी मैदान में उतारने वाले कानपुर वार्ड-43 के नवाबगंज से निवर्तमान पार्षद राज किशोर यादव को आखिर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

पत्नी ने बचा दी नेतागिरी
परिसीमन के चलते इस बार कानपुर नवाबगंज वार्ड-43 सीट आरक्षित हो गई और यहां से महिला प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकती थी। सीट बदलने के चलते निवर्तमान पार्षद राजकिशोर यादव की राजनीति पर विराम लगता दिखाई देने लगा। यही नहीं इसका फायदा उठाने के लिए विरोधी भी जोर-शोर से प्रचार में जुट गए। राजनीति में सब कुछ संभव है, इसीलिए निवर्तमान पार्षद ने आनन-फानन में नेहा यादव के साथ शादी कर ली और दूसरे दिन नगर निगम नामांकन कराने पहुंच गए। ये देख उनके चाहने वालों ने पहले तो पार्षद को शादी की बधाई दी और मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से कहने लगे कि आखिर परिसीमन ने राजकिशोर भैया का घर तो बसा दिया।

शादी हुई पहले चुनाव बाद में..
राजकिशोर यादव ने बताया कि परिसीमन के चलते नवाबगंज सीट महिला को आरक्षित हो गई है। इसके चलते मैने चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया लेकिन क्षेत्रीय लोगों के कहने पर शादी कर पत्नी का नामांकन कराया था। क्षेत्रीय लोगों ने मेरे काम के आधार पर पत्नी को जिता दिया है। परिणाम आने पर सपा प्रत्याशी नेहा को 2223 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी शीला शुक्ला ने 2114 वोट पाए।

पत्नी भर रही है दंभ, पति से निकलेगी आगे
राज किशोर ने अपने वोटर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले वो अकेले थे अब पत्नी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास का काम करेंगे। वहीं पूर्व पार्षद की वर्तमान पार्षद पत्नी नेहा यादव का कहना है कि अब वो अपने क्षेत्र की समस्याओं को अपने पति के साथ सुलझाएंगी जहां जरूरत महसूस होगी वहां उनसे आगे भी रहूंगी।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications