शादी में बीफ न परोसने पर शादी से किया इनकार, मुकदमा दर्ज

वर पक्ष ने दहेज की मांग के साथ-साथ बीफ परोसने की शर्त रख दी। वधू पक्ष ने लाचारी जताई तो वर पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया।

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में शादी में बीफ न परोसने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से 14 दिन पहले बारात लाने से इनकार कर दिया। एसएसपी मनोज तिवारी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। बता दें, कुछ दिनों पहले मुरादाबाद में ही शादी में कटरा काटने की इजाजत मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया था।

यूपी: शादी में बीफ न परोसने पर शादी से किया इनकार, केस दर्ज

मामला मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र का है। असगर हुसैन ने अपने बेटी रेशमा जहां की शादी, बिलारी थाना क्षेत्र के वाहिद हुसैन से तय की थी। शादी 6 मई को होनी थी लेकिन शादी से पहले ही लड़का पक्ष की तरफ से दहेज की मांग के साथ खाने में बीफ परोसने की शर्त रखी। रेशमा के पिता असगर हुसैन का कहना है, 'मंगनी से लेकर अब तक साढ़े तीन लाख रुपए खर्च कर चुका हूं। अब चार-पांच लाख की कार कहां से दे दूंगा। लड़के पक्ष की दूसरी शर्त तो बिल्कुल नाजायज है। जब पूरे प्रदेश में बीफ पर बैन है तो अपनी लड़की की शादी में बारातियों के लिए बीफ कहां से लेकर आऊं।'

बता दें, इस मामले में कुंदरकी इलाके में ही 22 अप्रैल को पंचायत बैठी और लड़के पक्ष के लोग भी इस पंचायत में मौजूद थे, लेकिन इन लोगों ने पंचायत की बात भी नहीं मानी। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के सामने अपनी इज्जत की दुहाई दी कि शादी के कार्ड बंट चुके हैं, अब आप लोग ऐसा न करें। वह अगले महीने बारात न लाने की बात कहकर वापस चले गए। जिसको लेकर लड़की पक्ष ने मुरादाबाद के एसएसपी के आगे न्याय की गुहार लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+