लखनऊ: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में कई ई रिक्शा खाक, अवैध रूप से किया जा रहा था चार्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के थाना सआदतगंज के अम्बरगंज चौकी के अंतर्गत वजीरबाग चरही के पास खड़े 19 ई रिक्शों में चार्जिंग के दौरान हुए शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग और सभी रिक्शे जलकर खाक हो गए।आपको बताते चलें कि पुराने लखनऊ में जहां ई रिक्शों की भरमार है। वहीं इन रिक्शों को रात में खड़ा करना और चार्जिंग करना भी टेढ़ी खीर है।

Many E rickshaw burnt after fire caught in Lucknow

इसी का फायदा उठाते हुए कई लोग अपनी खाली पड़ी जगहों में ई रिक्शा खड़े करने और चार्जिंग करने के हर रोज सौ से डेढ़ सौ रुपया लेते हैं। अवैध तरीके से बिजली विभाग को चूना लगाते हुए बिजली से ई रिक्शा बैटरी को धड़ल्ले से चार्ज किया जा रहा है। इस वजह से शार्ट शर्किट के चलत आग लगी।

Many E rickshaw burnt after fire caught in Lucknow

वहीं आस-पास के लोगों ने बताया कि जिन साहब की ये जगह है जहाँ रिक्शे खड़े होते थे और अवैध चार्जिंग होती है ये जगह वहीँ के रहने वाले हारुन और तल्हा की है जो कि एक लाइम स्टोर यानि बालू , मौरंग, ईंट और टिम्बर की सप्लाई का बड़ा काम करते है मगर पैसे की हवस में लोगों के ई रिक्शा अपने प्लाट पर खड़ा करने और चार्जिंग के नाम पे पैसा वसूलते हैं जिसके चलते इन रिक्शों में भयानक आग लग गई।

गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा दिया गया लेकिन देखने वाली बात यह है कि इन जैसे तमाम रिक्शा चार्जिंग की दुकान खोले लोगो पर शासन या प्रशासन कोई कार्यवाही करेगा कि नही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+