हर घर तिरंगा अभियान में जुटी BJP, जानिए CM योगी समेत कई नेताओं ने क्यों उठाया ये बड़ा कदम
लखनऊ, 03 अगस्त : केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी में 2.5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसमें सभी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, गैर सरकारी संगठन, रेस्तरां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा और पुलिस स्टेशन शामिल हैं। दरअसल देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हर घर तिरंगा (HarGharTiranga) कार्यक्रम के रूप में एक अनोखे अभियान की घोषणा की है। इस संबंध में सभी मुख्यमंत्रियों और नेताओं को अपना प्रोफाइल पिक Tiranga रखने के लिए कहा गया है।

UP 2.68 करोड़ घरों में फहरेगा Tiranga
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब संगठन और सरकार ने मिलकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 2.68 करोड़ घरों में राष्ट्रवाद का अलख जगाने का प्लान तैयार किया है। एक तरफ जहां संगठन इसको लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी इस आयोजन को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है। दावा किया जा रहा है कि "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के तहत 2.68 करोड़ घरों और 50 लाख सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
11 से 17 अगस्त तक बीजेपी मनाएगी 'स्वतंत्रता सप्ताह'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 से 17 अगस्त तक 'स्वतंत्रता सप्ताह' के दौरान हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना चाहिए। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र पर कम से कम 75 किसानों को एक पौधा और एक राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर गांव और शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए और इस अवसर पर पार्कों को सजाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद यूपी बीजेपी में भी कार्यकर्ताओं को तिरंगा बांटा जा रहा है ताकि वह भी इस अभियान में शामिल हो सकें।
सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर भी फहरेगा Tiranga
कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी से घरों के ऊपर तिरंगा फहराया जाएगा, वहीं सरकारी और निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 16 जुलाई को एक बैठक की थी जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, संगठन और सभी मोर्चों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे थे।
10 से 12 अगस्त तक युवा मोर्चा प्रत्येक जिले में तिरंगा रैली निकालेगा
इस अभियान के तहत राज्य सरकार की वेबसाइटों के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देना चाहिए, जबकि नागरिकों को भी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश में अभियान चलाने की योजना बना रही है। इस सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 से 12 अगस्त तक युवा मोर्चा प्रत्येक जिले में तिरंगा रैली निकालेगा।
अमृत महोत्सव के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन
दरअसल आजादी के 75 साल पूरे होने पर होगा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा राह है। इस अवसर पर राज्य के लोगों अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिनों पहले ही राज्य संस्कृति विभाग के "जय घोष" सामुदायिक रेडियो थीम गीत और "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का एक पोस्टर लॉन्च किया था। इस अवसर पर योगी ने राष्ट्रध्वज के निर्माण एवं वितरण की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया था।












Click it and Unblock the Notifications