विकीपीडिया ने मनोज सिन्हा को बना दिया यूपी का सीएम, बाद में हटाई जानकारी
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर बीते कई दिनों से अटकलों का दौर जारी है। सीएम पद की रेस में मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के चुनावों में बंपर जीत के बाद बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर चल रहा इंतजार खत्म हो चुका है। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री की औपचारिक घोषणा से पहले ही विकीपीडिया में राज्य की 17वीं विधानसभा में मुख्यमंत्री का नाम अपडेट कर दिया गया।

शपथ ग्रहण की तारीख भी लिखी
विकीपीडिया में मनोज सिन्हा को यूपी का नया मुख्यमंत्री बताया गया और उनके शपथ ग्रहण की तारीख भी 19 मार्च दिखाई गई। हालांकि थोड़ी देर के बाद ही विकीपीडिया से मनोज सिन्हा का नाम हटा लिया गया और उसकी जगह TBA (to be announced) लिख दिया गया।

जारी है अटकलों का दौर
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर बीते कई दिनों से अटकलों का दौर जारी है। सीएम पद की रेस में मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

पहले भी दिखी हैं गलत जानकारी
विकीपीडिया ने अपनी गलती कुछ देर में ही सुधार ली लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है इस ऑनलाइन साइट पर इस तरह की गड़बड़ी देखने को मिली हो। इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्म पाकिस्तान में दिखा दिया गया था। जबकि वह दिल्ली में पैदा हुए और यहीं पले बढ़े।












Click it and Unblock the Notifications