शर्मनाक! जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था दुकानदार, मूत्र से भरा केन बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जब आप बाहर किसी दुकान पर जूस पीने जाते हैं तो आपको पता है कि उसमे क्या है? उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जूस विक्रेता लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जूस विक्रेता और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसके पीछे का सच पता करने की कोशिश में जुटी है।
शुक्रवार की शाम जब जूस की दुकान पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की तो गुस्साए लोगों ने जूस की दुकान के मालिक की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पेशाब से भरा केन बरामद
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार जूस की दुकान से एक लीटर का केन बरामद हुआ है, जिसमे पेशाब था।
नाबालिग लड़का भी हिरासत में
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी जूस विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके 15 साल के बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि जूस विक्रेता जूस में पेशाब मिलाकर लोगों को दे रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
आरोपी गिरफ्तार
अंकुर विहार के एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान आमिर के तौर पर हुई है। हमें जब इस घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जूस की दुकान की तलाशी ली गई।
दुकानदार नहीं दे सका जवाब
यहां एक प्लास्टिक का केन बरामद किया गया, जिसमे पेशाब भरा हुआ था। जब दुकान के मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने जो जवाब दिया वह संतोषजनक नहीं था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बेटे को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पिछले कुछ समय से लोग इसको लेकर शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications