अवैध संबंधों के चलते पत्नी को घर से निकाला, बेटी को जलाया

पत्नी को घर से बाहर करने के बाद आरोपी ने बेटी को भी नहीं बख्शा। गुरुवार रात उसने बेटी को जबरन जहर पिलाकर मार डाला।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को स्कूल में जला दिया। पुलिस ने आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अवैध संबंधों के चलते पत्नी को घर से निकाला, बेटी को जलाया

अक्सर पत्नी से होता था झगड़ा
पुलिस के मुताबिक, घटना शाहजहांपुर जिले के भिलावा गांव की है। आरोपी मनोज यादव राजधानी पब्लिक इंटर कॉलेज नाम से स्कूल चलाता है। मनोज यादव काफी रंगीन मिजाज शख्स है और उसके एक महिला के साथ अवैध संबंधों की भी खूब चर्चा रही है। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता था और एक दिन गुस्से में उसने पत्नी को घर से निकाल दिया।

जहर पिलाकर की हत्या
पत्नी को घर से बाहर करने के बाद आरोपी ने बेटी को भी नहीं बख्शा। गुरुवार रात उसने बेटी को जबरन जहर पिलाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने स्कूल में कुर्सी-मेज से चिता बनाई और बेटी को जला दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। गांव के लोगों ने स्कूल में आग की लपटें देखीं तो मौके पर पहुंचे।

गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+