डायल 100 की गाड़ी की टक्कर से गहरे नाले में जा गिरा, हुई मौत
मथुरा। यूपी में मथुरा के आगरा दिल्ली लिंक रोड पर डायल 100 की गाड़ी ने एक मोपेड सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोपेड सवार गड्ढे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए पास ही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

मोपेड सवार को टक्कर से उड़ाया
मथुरा दिल्ली आगरा लिंक रोड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब 100 डायल की गाड़ी ने एक मोपेड सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोपेड सवार रोड किनारे बने गहरे नाले में जा गिरा। गिरते ही उसे गम्भीर चोट आ गयी। उसे इलाज के लिए पास के ही एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया दिया गया। इलाज के कुछ देर बाद ही घायल मोपेड सवार ने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया।

आक्रोशित लोगों ने की आगजनी
मोपेड सवार हरिशंकर वार्ष्णेय पास की ही एक कॉलोनी के निवासी थे। जैसे ही पुलिस की गाड़ी से एक्सीडेंट की सूचना परिजनों और स्थानीय लोगों को लगीं तो वो पुराने हाईवे की तरफ दौड़े। पुराने हाईवे पर एक कंटेनर को आड़े खड़ा कर रोड को जाम कर पुलिस के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट कर पुलिस प्रशासन मुर्दा बाद के नारे लगाने लगे । ऐसी दौरान आक्रोशित लोगों ने एक ट्रक में आग लगा दी मगर समय रहते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ओर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मौके पर पहुँचे सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया की एक व्यक्ति की एक्सीडेंट से मौत हो गयी है, आरोप पुलिस पर है। घटना की जाँच की जाएगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी होंगे तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। घटना थाना गोविन्द नगर इलाके की है।












Click it and Unblock the Notifications