नोएडा में कैब ड्राइवर ने चुरा लिए महिला के अंतःवस्त्र, सोसाइटी के लोगों ने धर दबोचा
नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेज टू क्षेत्र की एक्सप्रेस वे सोसाइटी के लोगों ने एक ऐसे कैब ड्राइवर को पकड़ा जो कि महिलाओं के अंतःवस्त्र चुराया करता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्राइवर की उम्र 25 साल की है, लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कैब ड्राइवर एक्सप्रेस वे सोसाइटी में शुक्रवार रात 12 बजे घुस गया और वो वहां के घरों में महिलाओं के अंत: वस्त्र खोजने लगा। उसने करीब तीन घरों से महिलाओं के इनर वियर चुराए, जब वो चौथे घर में घुसा तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया और उसने शोर मचाया। शोर मचने पर युवक अपनी कार की ओर भागा लेकिन तब तक सोसायटी के लोग जग चुके थे और उन्होंने उसे चारो तरफ से घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई की और फिर 100 नंबर पर पुलिस को फोन करके घटना की पूरी जानकारी भी दी।
कैब ड्राइवर की मानसिक हालत ठीक नहीं: पुलिस
जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उस युवक को अरेस्ट किया। आरोपी युवक की कार और चोरी किए गए कपड़ों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाड़ी से महिलाओं के कपड़े चोरी करने के लिए ही सोसाइटी में पहुंचा था। वह केवल कपड़े ही चोरी करता है। आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी जहांगीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक की मनोदशा ठीक नहीं है। वो दिन में कैब चलाकर जीविका चलाता है, अभी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवक महिलाओं के इनर वियर चुराकर करता क्या है।












Click it and Unblock the Notifications