गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, एक बुरी तरह से घायल

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बांसगांव इलाके में भीषण सड़क हादसा सामने आया है, यहां माल्हनपार के पास आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमे 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

accident

जानकारी के अनुसार गांडी महाराष्ट्र की थी, जिसका नंबर MH 02 MA 8466 था और यह मुनेश्वर शर्मा के नाम से थी, जोकि गगहा थाना क्षेत्र के चंवरिया के रहने वाले थे। उनकी बड़ी बेटी की शादी माल्हनपुर के पास परसा में हुई थी। अचानक बेटी की तबियत खराब होने के बाद वह पूरे परिवार के साथ परसा गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त उनकी सैंट्रो कार पेड़ से टकरा गई, जिसके चलते वह पलट गई और छह लोगों की मौत हो गई।

जिन लोगों की मृत्यु हई है उसमे मुनेश्वर शर्मा (65), उनकी पत्नी माधुरी, मुनेश्वर के भाई दिलीप की बेटिंगा तान्या (12), हर्षिता (8), भतीजा राकेश (25), मुनेश्वर के बेटे पंकज (20) की मौत हो गई है। मुनेश्वर के भाई दिलीप शर्मा घटना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें- सीतापुर में नाबालिग के साथ 7 लोगों के किया गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+