Manipur Chunav Result: बहू डिंपल ने कायम रखा मुलायम परिवार का मान, BJP को 2 लाख वोटों से दी मात
UP Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मैनपुरी एक बार फिर समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। यहां से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी को दो लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से जारी मतगणना अब पूरी हो गई है। सपा उम्मीदवार डिंपल यादव बंपर वोटों से जीती हैं। डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 221639 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल यादव को 598526 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार जयवीर सिंह को 376887 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के शिवप्रसाद यादव को 66814 वोटों से संतोष करना पड़ा।

बसपा के शिवप्रसाद की जमानत तक जब्त हो गई। बता दें कि लोकसभा के रण में मैनपुरी से कुल आठ प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। वहीं नोटा के खाते में भी 4582 वोट आए हैं।
मतगणना शुरू होने के बाद सुबह से ही डिंपल लीड बनाई हुई है। जैसे-जैसे काउंटिंग का क्रम आगे बढ़ रहा था, वैसे वैसे वोटों का अंतर भी बढ़ता नजर आ रहा था।
यूपी में सपा ने चौंकाया
यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा सहित गठबंधन दलों के लिए चिंता साबित हो सकते हैं, क्योंकि कुल 80 सीटों में से समाजवादी पार्टी 35 पर लीड बनाए हुए है, जबकि बीजेपी 34 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 7 सीट और रालोद 2 सीटों पर बढ़त के साथ आगे है।
मैनपुरी का सपना अभी भी अधूरा
बता दें कि भाजपा के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने का सपना इस बार भी पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि इस बार पार्टी पूरे तरीके से कमल खिलाने की तैयारी में थी, लेकिन पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का यहां कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। 2014 और 2019 की मोदी लहर में भी सपा का गढ़ कोई हिला नहीं पाया था। ऐसे में अब एक बार फिर सपा ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की है।
बता दें कि अक्टूबर 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में यादव परिवार की बड़ी बहू डिंपल यादव ने चुनाव जीता था।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications