Maharajganj News: वनटांगिया ग्रामों में डीएम ने की यह खास पहल, होंगे ये फायदे
Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिलाधिकारी ने वनटांगिया गांवों में खास पहल शुरू की है। इसके कई फायदे होंगे। जिला प्रशासन गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है।इसके लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा वनटांगिया ग्राम नई कोट पहुंचे और जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। यहां जनपद के सभी अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया।
इससे पूर्व खुर्रमपुर, सोहगीबरवा और उसरहवा में भी जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया। जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के विषय में अवगत कराया गया। इसके अलावा मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवेदन भी कराया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल, सचिव व अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों की उपस्थिति में उनके कार्यशैली के विषय ग्रामीणों से फीडबैक लिया। सचिव की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों से सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने पर जिलाधिकारी महोदय सचिव को फटकार लगाई और सचिव को कार्यशैली में सुधार लाने और नियमित रूप से गांव में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया सचिव को आवंटित क्लस्टर में सम्मिलित गांवों में रोस्टरवार ड्यूटी लगाएं और सुनिश्चित करें कि सचिव निर्धारित दिवस पर संबंधित ग्राम में उपस्थित रहे।
जन कल्याण शिविर में दो-दो एसएचजी को आरएफ व सीआईएफ और तीन समूहों को सीसीएल प्रदान किया गया।
इसके अलावा जन कल्याण शिविर में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 219 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 38 मरीजों के विभिन्न जांच किए गए, 06 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया और 04 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इससे पूर्व 02 बच्चों का अन्नप्राशन और दो धात्री माताओं की गोद भराई जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर निराश्रित महिला पेंशन का वितरण किया गया। जनशिविर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा प्राप्त किया। इसके अलावा वृद्धावस्था, निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का आवेदन कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications