Mahakumbh 2025: 500 करोड़ के प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी यूपी सरकार, जल्द होगी अहम बैठक

यूपी में योगी सरकार ने अब प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को तेज कर दिया हे। इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की एक अहम बैठक जुलाई के अंत में प्रस्तावित है।

Prayagraj Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी सरकार ने अभी से शुरू कर दी है। बड़े अधिकारी खुद ही उन परियोजनाओं की निगरानी कर रहे हैं जो आयोजन को लेकर अहम मानी जा रही हैं।

जुलाई के अंत में होगी अहम बैठक

अधिकारियों की माने तो इस महीने के अंत में मेले की परियोजनाओं को देख रही कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है।

प्रयागराज

बड़े अधिकारी कर रहे हैं तैयारियों की निगरानी

अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ-2025 की तैयारियों की निगरानी और परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में गठित शीर्ष समिति की अगली बैठक जुलाई के तीसरे सप्ताह में लखनऊ में होने का प्रस्ताव है।

500 करोड़ की परियोजनाओं का प्रस्ताव

उन्होंने बताया कि इस बार स्थायी और अस्थायी दोनों तरह की 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव पैनल के सामने रखे जाने की उम्मीद है। पैनल के सदस्यों से सहमति मिलने के बाद इसके लिए बचे सीमित समय को ध्यान में रखते हुए संबंधित कार्य तेज गति से किया जाएगा।

प्रयाग पहुंचेंगे वरिष्ठ अधिकारी

शीर्ष समिति की अगली बैठक की तैयारियों को लेकर महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद शनिवार को प्रयागराज पहुंचेंगे। योजनाओं से अवगत जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यात्रा के दौरान वह उन प्रस्तावों की समीक्षा करने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक करेंगे जिन्हें मंजूरी के लिए पैनल के सामने रखा जाना है।

महाकुंभ 2025 को लेकर किए जा रहे स्थायी कार्य

अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ-2025 के स्थायी कार्य तो तेजी से किए जा रहे हैं लेकिन अब अस्थायी कार्य भी उसी गति से करने होंगे। अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र का विस्तार, अस्थायी टेंट सिटी का स्वरूप, मेले के दौरान होने वाले जल क्रीड़ा आयोजनों की रूपरेखा आदि अभी तय की जाएगी।

समय से निकलेगा निर्माण कार्यों का टेंडर

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि समय से टेंडर आमंत्रित कर काम कराया जा सके। विशाल धार्मिक मेले की तैयारियों को गति देने के लिए, राज्य सरकार ने 28 मार्च को 19 अनुमोदित विकास परियोजनाओं के लिए ₹124.53 करोड़ से अधिक जारी किया था। धनराशि 478.63 करोड़ से अधिक के स्वीकृत बजट के मुकाबले जारी की गई थी।

पहले भी हो चुकी है अधिकारियों की बैठक

तैयारियों के तहत मुख्य सचिव राज्य दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की दो बैठकों में 86 परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये से अधिक के बजट पर सहमति बनी थी। स्वीकृत धनराशि में 14 पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं के लिए 365.56 करोड़ से अधिक शामिल है, जिसके विरुद्ध पहली किस्त के रूप में ₹93.19 करोड़ से अधिक जारी किए जा चुके हैं।

जल निगम की 10 परियोजनाओं के लिए 86.82 करोड़ रुपये से अधिक की कुल प्रस्तावित धनराशि में से 27.87 करोड़ रुपये से अधिक के बजट की पहली किस्त 22 मार्च को राज्य सरकार द्वारा जारी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+