Mahakumbh: अग्निकांड-भगदड़ से त्राहिमाम! क्या नहीं मिल रही अफसरों में ताल? कौन हैं वो 2 IAS-3PCS और हुए तैनात?

Mahakumbh 2025 News: महाकुंभ 2025 लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। मौनी अमावस्या (28-29 जनवरी) की रात भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत के बाद, अब 30 जनवरी को प्रयागराज के छतनाग घाट पर भीषण आग लग गई, जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए। 13 जनवरी से शुरू हुए इस भव्य आयोजन में 17 दिनों के अंदर 3 हादसे सामने आए।

इस बीच, यूपी सरकार ने महाकुंभ में दो आईएएस आशीष गोयल (Ashish Goel) और भानुचंद्र गोस्वामी (Bhanuchandra Goswami) समेत 5 और विशेष सचिव रैंक के अनुभवी अधिकारियों को कुंभ भेजा है। यह सभी अधिकारी 12 फरवरी तक महाकुंभ में तैनात रहेंगे। क्यों की गई 5 नए अफसरों की तैनाती? क्या नहीं मिल रहे पहले से तैनात अफसरों में ताल? कौन ये नए तैनात अफसर? आइए विस्तार से जानते हैं...

Mahakumbh 2025

क्या प्रशासन में तालमेल की कमी है?

महाकुंभ को लेकर प्रयागराज प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ के लिए प्रयागराज को नया जिला घोषित किया गया, जिसमें चार तहसीलें और 67 गांव शामिल हैं।

इसकी जिम्मेदारी दो बड़े अधिकारियों को दी गई:

  • IAS विजय किरण आनंद (मेला अधिकारी, 2009 बैच) - तेज-तर्रार अधिकारी, जो 2017 में माघ मेला और 2019 में अर्धकुंभ के प्रमुख रह चुके हैं।
  • DIG वैभव कृष्ण (2009 बैच IPS) - IIT रुड़की से बीटेक करने के बाद UPSC में AIR 86 रैंक लाने वाले अधिकारी। उन्हें 4 जनवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ का DIG बनाया गया।

लेकिन इन अधिकारियों के बावजूद, भगदड़ और आगजनी जैसी घटनाओं को रोका नहीं जा सका, जिससे सरकार को आगामी बसंत पंचमी 3 फरवरी को तीसरे शाही स्नान को लेकर अनुभवी IAS और PCS अधिकारियों की नई टीम भेजनी पड़ी।

महाकुंभ में कौन-कौन से नए अधिकारी तैनात किए गए?

IAS अधिकारी:

1. Who is IAS Ashish Goel: आशीष गोयल (IAS, 1995 बैच)

  • जन्म: 12 फरवरी 1973, बिजनौर (UP)
  • योग्यता: बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग), एमए (अर्थशास्त्र), पीएचडी
  • पूर्व में 2019 अर्धकुंभ के दौरान प्रयागराज के मंडलायुक्त और कुंभ मेला प्रभारी रहे।

2. Who is IAS Bhanuchandra Goswami: भानुचंद्र गोस्वामी (IAS, 2010 बैच)

  • UPSC 2009 में AIR 33 रैंक
  • संस्कृत (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन
  • पूर्व DM प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, जौनपुर में सेवाएं दे चुके हैं।

तीन PCS अधिकारी:

  • Prafull Tripathi: प्रफुल्ल त्रिपाठी (PCS, 2015 बैच) - ADM न्यायिक, हरदोई (पूर्व में रायबरेली में ADM प्रशासन रह चुके हैं)।
  • Pratipal Singh Chauhan: प्रतिपाल सिंह चौहान (PCS, 2015 बैच) - बस्ती जिले में कार्यरत, अब प्रयागराज में तैनात।
  • Ashutosh Dubey: आशुतोष दुबे (PCS, 2015 बैच) - कानपुर से प्रयागराज भेजे गए।

ये अधिकारी 12 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे और कुंभ की व्यवस्थाओं को संभालेंगे।

क्यों की गई गोयल-गोस्वामी की तैनाती?

खास बात यह है कि 2019 अर्ध कुंभ गोयल और गोस्वामी की जोड़ी ने विजय किरण के साथ मिलकर करवाया था। भानु तब डीएम और प्राधिकरण के वीसीथे। आशीष गोयल तब के इलाहाबाद के कमिश्नर और अर्धकुंभ मेला का प्रभारी थे। हादसों के कारण, योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर इन दोनों डायनैमिक अफसरों को महाकुंभ में तैनात कर दिया है।

महाकुंभ 2025: हादसों की लिस्ट

  • 19 जनवरी: सेक्टर 19 में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 20-25 टेंट जलकर खाक।
  • 29 जनवरी: मौनी अमावस्या भगदड़ में 30 लोगों की मौत, कई घायल।
  • 30 जनवरी: छतनाग घाट पर आगजनी, दर्जनों टेंट जलकर राख।

लगातार हो रहे हादसों से सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन सही तरीके से काम कर रहा है?

Mahakumbh 2025

क्या बदलाव किए गए?

  • 5 नए अनुभवी अधिकारी तैनात किए गए।
  • 12 फरवरी तक प्रयागराज में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
  • भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर सख्त प्लान लागू।
  • रेलवे और रोडवेज की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश।
  • अतिरिक्त पुलिस बल और आपदा प्रबंधन टीम तैनात।

महाकुंभ 2025 में लगातार हो रही घटनाओं ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है। इसी कारण योगी सरकार को नए अधिकारियों की तैनाती करनी पड़ी। अब देखना होगा कि ये अधिकारी कुंभ की व्यवस्थाओं को सही दिशा में ले जा पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+