Maha Shivratri 2025: इन राशि वालों के लिए बहुत खास रहेगी महाशिवरात्रि, मिलेगी यह खुशखबरी
Maha Shivaratri 2025 Latest News Hindi Uttar Pradesh: महाशिवरात्रि भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत खास पर्व है। शिव भक्त इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मनाते है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही भक्त निष्ठा के अनुरूप भंडारा सहित कई आयोजन भी करते है। इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य रितेश कुमार ने बताया कि यह दिन कई राशियों के लिए के लिए लाभप्रद रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों की किस्मत महाशिवरात्रि के दिन चमकने वाली है -
इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
ज्योतिषाचार्य रितेश कुमार ने बताया कि शिवरात्रि फागुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दश तिथि को मनाया जाता है जो 26 फरवरी , दिन बुधवार को है। यह दिन वृष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि, व कुंभ राशि वालों के लिए बहुत खास है । इसके साथ ही मेष राशि, वृश्चिक राशि व धनु राशि के लिए माध्यम है जबकि कर्क और मीन के लिए शुभ नही है।

उन्होंने बताया कि मेष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बदलाव के साथ जीवन में नए अवसरों का सृजन होगा। इसके साथ ही सिंह राशि वालो के लिए जीवन में चल रही समस्याएं खत्म होंगी। मेहनत का फल मिलेगा। रोजगार क्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि के जातकों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आपसी संबंधों ने प्रेम बढ़ेगा। वृष राशि, मिथुन, कन्या, तुला राशि वालो को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications