Maha Kumbh 2025 Toll Free News: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इन 7 टोल प्लाजा पर फ्री एंट्री, जानें कब से कब तक?

Maha Kumbh 2025 Toll Free News: महाकुंभ 2025 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। यूपी सरकार ने प्रयागराज आने वाले सात टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स महाकुंभ तक माफ करने का फैसला किया है। यह छूट 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।

महाकुंभ 2025 में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसके साथ ही रेलवे लगभग 1,200 ट्रेनें तो रोडवेज सात हजार बसों का संचालन करेगा। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद के मुताबिक, मेला के दौरान निजी आने वाले श्रद्धालुओं से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। यह छूट पूरे महाकुंभ की अवधि तक रहेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले कुंभ 2019 में भी टोल टैक्स नहीं लिया गया था। आइए जानते हैं किन टोल पर फ्री रहेगा टैक्स...

Maha Kumbh 2025 Toll Free

व्यावसायिक वाहनों पर क्या होगा नियम?

  • केवल निजी वाहनों को टोल छूट मिलेगी।
  • व्यावसायिक वाहन, विशेष रूप से माल लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली से टोल वसूला जाएगा।
  • सरिया, सीमेंट, बालू और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ले जाने वाले ट्रकों को छूट नहीं दी जाएगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

  • महाकुंभ 2025 में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
  • टोल टैक्स माफ होने से श्रद्धालुओं को यात्रा में राहत मिलेगी।
  • यूपी सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

किन टोल प्लाज़ा पर मिलेगी छूट?

  • वाराणसी मार्ग पर हंडिया टोल प्लाजा (NH-19)
  • लखनऊ मार्ग पर अंधियारी टोल प्लाजा (NH-30)
  • चित्रकूट मार्ग पर उमापुर टोल प्लाजा (NH-35)
  • रीवा मार्ग पर गन्ने टोल प्लाजा (NH-30)
  • मिर्जापुर मार्ग पर मुंगरी टोल प्लाजा (NH-76)
  • अयोध्या मार्ग पर मऊआइमा टोल प्लाजा (NH-330)
  • कानपुर मार्ग पर कोखराज टोल प्लाजा

इन सभी टोल प्लाज़ा पर निजी वाहनों जैसे कार, जीप और दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।

महाकुंभ के लिए अन्य तैयारियां
यातायात की व्यवस्था

  • मेला प्रशासन ने 120 पार्किंग स्थल की व्यवस्था की है, जहां लगभग 8 लाख वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
  • श्रद्धालुओं के वाहनों की स्मूथ एंट्री के लिए टोल फ्री सुविधा बड़ा कदम है।

रेलवे और रोडवेज की भूमिका

  • महाकुंभ के दौरान 1,200 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • रोडवेज विभाग 7,000 बसों का संचालन करेगा।

सुरक्षा और निगरानी

  • टोल प्लाज़ा और मुख्य मार्गों पर CCTV निगरानी और पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया जाएगा।

महाकुंभ का महत्व
महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने के लिए जुटते हैं। 2025 में यह 45 दिनों तक चलेगा। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार भव्य और दिव्य महाकुंभ की तैयारी में जुटी है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • टोल टैक्स छूट की अवधि: 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025
  • महाकुंभ की अनुमानित भीड़: 40 करोड़ श्रद्धालु

ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: कमाल का AI चैटबॉट हुआ रिलीज, पलक झपकते कर देगा काम, जानें इसके फीचर्स और डिटेल्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+