Maha Kumbh 2025: सोरांव थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं के खाने में मिला दी राख, वीडियो वायरल, हुई कार्रवाई

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे भंडारे के भोजन में राख मिलाने के आरोप में सोरांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वायरल वीडियाे में दिखाई दे रहा है कि भंडारे के खाने में इंस्पेक्टर राख डाल रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों द्वारा इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की गई।

Maha Kumbh 2025 prayagraj Soraon So Brijesh Kumar Tiwari

मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा किया। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर किया है।

एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग महाकुंभ में फँसे श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, उनके सद्प्रयासों पर राजनीतिक विद्वेषवश मिट्टी डाली जा रही है। जनता संज्ञान ले!"

इंस्पेक्टर को कर दिया गया निलंबित

सोशल मीडिया पर मामले का वीडियाे वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने एसीपी सोरांव की रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

गांव वाले श्रद्धालुओं के लिए बना रहे थे भोजन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो मौनी अमावस्या के दिन का बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग का है। सोरांव थाना क्षेत्र मलाक चतुरी गांव के रहने वाले कुछ लोग श्रद्धालुओं के लिए भोजन बना रहे थे।

सड़क किनारे भंडारा लगाया गया था और श्रद्धालु आ रहे थे तो उन्हें खिलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने भंडारे को हटाने के लिए कहा। इस दौरान लोग भोजन पका रहे थे जिसके चलते हटा नहीं पाए।

थोड़ी देर में सोरांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी वहां पहुंचे और पूड़ी छानने वाली छलनी से राख उठाकर पकाए जा रहे खाने में डाल दी। राख की वजह से पकाया जा रहा खाना खराब हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+