Lucknow: 'तहजीब के शहर में इश्क का बेशर्म रंग'... चलती स्कूटी पर रोमांस करता दिखा कपल, Video वायरल

कपल के वायरल वीडियो पर लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Lucknow:

Couple Kissing Scooty Video Viral in Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ अपनी अदब और तहजीब के लिए जाना जाता है, यहां के 'पहले आप-पहले आप' के किस्से तो पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन उसी लखनऊ के हजरतगंज में मंगलवार को बेशर्मी का ऐसा नजारा नजर आया जिसने पूरे लखनऊवासियों को ही शर्मसार कर दिया। दरअसल एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का-लड़की सरेआम चलती स्कूटी पर रोमांस करते दिखाई दे रहे है, इन दोनों ने जहां ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं वहीं दूसरी ओर अश्लीलता की सारी हदें भी पार कर दीं।

लोग बुरी तरह से कपल पर भड़के

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चलती स्कूटी को लड़का चला रहा है और लड़की उसके आगे उल्टी बैठकर उसे हग किए हुए हैं और बीच-बीच में उसे Kiss कर रही है। लड़का-लड़की की इन हरकत को देखकर स्कूटी के आस-पास चल रहे लोग एकदम से हैरान रह गए तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्मी अंदाज में चल रहे इनदोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो कि वायरल हो गया, जिसे देखने के बाद लोग बुरी तरह से इन दोनों पर भड़क गए हैं।

'ये हरकतें बच्चों पर बुरा असर डालती हैं'

कुछ लोगों ने इन्हें 'बेशर्म' कहा है तो कुछ लोगों ने इन्हें अरेस्ट करने की बात कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग लड़का-लड़की के मां-बाप को भी इन दोनों पर नकेल कसने के लिए कह रहे हैं। किसी यूजर्स ने इसे 'खतरनाक' कहा है तो किसी ने लिखा कि इस तरह की हरकते 'बच्चों पर बुरा असर डालती हैं, ये बिल्कुल अशोभनीय बिहेवियर है।'

लड़की नाबालिग, लड़का गिरफ्तार

फिलहाल वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आई, लखनऊ सेंट्रल जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक ने तुंरत जांच के आदेश दिए, जिसके बाद खोजबीन चालू हुई और आज सुबह पुलिस ने आरोपी लड़के को अरेस्ट कर लिया है, जो कि चिनहट का रहने वाला है और यही नहीं उसकी गर्लफ्रेंड की भी पहचान हो गई है जो कि नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस ने धारा 294, 279 के तहत ये एक्शन लिया है। लड़की के बारे में कोई जानकारी अभी पुलिस ने नहीं दी है और स्कूटी को सीज कर दिया गया है।

कुछ खास बातें लखनऊ की

  • यूपी की राजधानी लखनऊ को नवाबों के शहर कहा जाता है,जो कि अपनी तहजीब के लिए बहुत लोकप्रिय है।
  • आदिकाल में लखनऊ को स्वर्ण नगर और शिराज-ए-हिंद भी कहा जाता था।
  • लखनऊ कभी कोसल राज्य का हिस्सा था, जिसे कि भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण को समर्पित किया था।
  • इसलिए इतिहास के पन्नों में इसे लक्ष्मणावती, लक्ष्मणपुर या लखनपुर के नाम से भी संबोधित किया गया है।
  • लखनऊ अपने दशहरी आम के बागों और चिकन की कढ़ाई के लिए भी बहुत मशहूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+