Lucknow Triple Murder: Ex सचिवालय कर्मचारी, बेटे-भाई की दिनदहाड़े हत्या क्यों? आरोपी मर्चेंट नेवी में
Lucknow Triple Murder Reason: लखनऊ में 26 अक्टूबर को दिनदहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग में रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और भाई शंभू तिवारी की मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था। सोमवार को कहासुनी हुई, फिर मामला इतना बिगड़ा कि गोलियां चल गईं। पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया है। लेकिन सवाल है कि क्या यह सिर्फ हत्या क्यों हुई? क्या थी खून की वजह? आइए जानते हैं लखनऊ के इस ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी, विवाद की वजह और अब तक जांच में क्या सामने आया है....

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर क्यों हुआ?
मामला सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके का है। मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी (62), उनके बेटे सुयश तिवारी (30) और भाई शंभू उर्फ शिवेंद्र तिवारी (57) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर के पास चबूतरा बनवाने और गाड़ी की पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शिवाजी तिवारी के घर के पास बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनवाया जा रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि यहां मंदिर के लिए चबूतरा बनाया जा रहा था। वहीं, गाड़ी खड़ी करने की जगह को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद था।
स्थानीय लोगों का दावा है कि पड़ोस में रहने वाला शुक्ला परिवार चबूतरा बनाए जाने का विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनाव हुआ था। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत पुलिस तक भी पहुंची थी, हालांकि उस समय विवाद शांत हो गया था। सोमवार यानी 26 अक्टूबर को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद फायरिंग की गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।
कौन थे तीनों मृतक?
इस घटना में जान गंवाने वाले तीनों लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों में पिता-पुत्र और भाई शामिल हैं।
- शिवाजी तिवारी (62): वह उत्तर प्रदेश सचिवालय में कर्मचारी रह चुके थे और सेवानिवृत्त हो चुके थे।
- सुयश तिवारी (30): शिवाजी तिवारी के बेटे सुयश इलेक्ट्रिक सामानों का कारोबार करते थे। उनकी अपनी दुकान भी थी।
- शंभू उर्फ शिवेंद्र तिवारी (57): वह शिवाजी तिवारी के छोटे भाई थे और लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारी बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में शिवाजी तिवारी और सुयश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। शंभू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।
Who Is Rishabh Shukla: कौन है आरोपी ऋषभ शुक्ला?
इस मामले में ऋषभ शुक्ला का नाम सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह पड़ोस में रहने वाला है और मर्चेंट नेवी में नेविगेशन अधिकारी के तौर पर काम कर चुका है। खबरों में उसे नौकरी से निकाले जाने की बात भी कही गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के मुताबिक, आरोपी को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल जांच का मुख्य बिंदु यह है कि विवाद के दौरान फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और वारदात में हथियार का इस्तेमाल कैसे किया गया?
चबूतरे को लेकर पहले भी हुआ था विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, चबूतरा बनाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ लोगों ने दावा किया कि चबूतरा निर्माण का विरोध किया जा रहा था और पार्किंग की जगह को लेकर भी तनाव था।
एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, घटना के समय लोग पूजा के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट के बाद गोलियां चलने की बात सामने आई है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी जुटाई। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। आरोपी से पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच में अब किन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं?
- क्या असल में चबूतरा निर्माण और पार्किंग का विवाद ही वारदात की वजह बना या कुछ पर्दे के पीछे कोई और कहानी?
- क्या घटना से पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी?
- क्या पहले की शिकायतों पर पुलिस कार्रवाई हुई थी?
- फायरिंग में इस्तेमाल हथियार आरोपी तक कैसे पहुंचा?


Click it and Unblock the Notifications
