Lucknow Hit And Run Case: कौन है अनामिका? जिसे Ex-BF शाहनवाज ने कार से कुचला-अरेस्ट, हिंदू बनकर फंसाया था

Lucknow Hit And Run Case: गुरुग्राम का हिंट एंड रन केस अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था। दो दिन बाद यानी बुधवार (16 सितंबर) सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने खौफनाक घटना घटी। एक युवती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

इसके बाद, कुछ दूरी तक बोनट पर घसीटता गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मामले में शाहनवाज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और घायल युवती अनामिका एक-दूसरे को पहले से जानते थे। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (UP State Women Commission) की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पीड़ित युवती अनामिका से मुलाकात की। बताया कि जबरन शादी का दबाव था। मामले में शाहनवाज और दानिश पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज। BNS की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ?

lucknow-hit-and-run-case

पहले समझें- बुधवार सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क में क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, अनामिका सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी। इसी दौरान उसने शाहनवाज को दूसरी युवती के साथ देखा। रिपोर्टों के अनुसार, शाहनवाज कार (नंबर- UP32KH8090) से वहां पहुंचा था। अनामिका ने कार को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के बाद शाहनवाज कार लेकर निकलने लगा। तभी अनामिका कार का रोकने के लिए सामने आकर खड़ी हो गई। वायरल वीडियो में अनामिका कार के बोनट पर दिखाई दे रही है। कार आगे बढ़ती है, तो वह बोनट पर ही घिसटती नजर आती है। कुछ दूरी पर वह सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद शाहनवाज कार तेजी से भगाकर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, युवती कार को रोकने की कोशिश कर रही थी। पहले कार कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन बाद में चालक ने अचानक उसे तेज गति से आगे बढ़ा दिया। लोगों ने कार को रोकने के लिए आवाज लगाई और उसका पीछा भी किया। वायरल वीडियो में कुछ लोग कार की तरफ पत्थर फेंकते हुए भी दिखाई देते हैं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, युवती कुछ दूरी तक कार के साथ घिसटती रही और उसके बाद सड़क पर गिर गई। युवती के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद की और पुलिस को सूचना दी।

'Yash Thakur' बनकर प्यार में फंसाने का आरोप

इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा अनामिका के उस आरोप की है, जिसमें उसने शाहनवाज पर अपनी पहचान छिपाकर 'यश ठाकुर' नाम से उसके साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया है। रिपोर्टों के मुताबिक, अनामिका को कथित तौर पर बाद में शाहनवाज की वास्तविक पहचान के बारे में पता चला। बुधवार सुबह दूसरी युवती के साथ उसे देखने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मामला सड़क पर कार से टक्कर तक पहुंच गया। हालांकि, पहचान छिपाने और रिश्ते से जुड़े इन आरोपों की पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Who Is Anamika: कौन है अनामिका?

पुलिस और सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, अनामिका और शाहनवाज एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के बीच करीब एक साल से संबंध होने की बात भी सामने आई है। अनामिका का आरोप है कि शाहनवाज ने उससे रिश्ता बनाते समय अपनी पहचान 'यश ठाकुर' बताई थी। बाद में उसे उसकी वास्तविक पहचान के बारे में पता चला। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है। इस पहचान से जुड़े आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

आरोपी Shahnawaz ने क्या कहा?

पुलिस हिरासत में शाहनवाज ने खुद पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, उसने दावा किया कि युवती पिछले 6-7 महीने से उसे परेशान कर रही थी और उसका पीछा करती थी। उसने युवती पर पैसे लेने का भी आरोप लगाया है।

Lucknow Police ने क्या बताया?

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते थे और किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक कार में बैठकर वहां से जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने युवती को कार से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

कार भी बरामद, नंबर प्लेट पर लिखा था 'अधिवक्ता'

पुलिस ने आरोपी की कार बरामद कर ली है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह Verna कार है, जिसका नंबर UP 32 KH 8090 बताया गया है। कार की नंबर प्लेट पर 'अधिवक्ता' लिखा होने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

गुरुग्राम के बाद लखनऊ की घटना क्यों चर्चा में?

लखनऊ की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब गुरुग्राम में भी एक महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने और बाइक को कुछ दूरी तक घसीटने का मामला चर्चा में था। गुरुग्राम की घटना में लेडी बाइकर सिया ने आरोप लगाया था कि कार सवार ने पहले उसे रुकने का इशारा किया और फिर बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+