Lucknow Gas Godown Blast: लखनऊ में गैस गोदाम के अंदर तेज धमाका, कई लोग घायल

Lucknow Gas Godown Blast: लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक गैस गोदाम में अचानक तेज धमाके बाद आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक इस गैस गोदाम में ब्लॉस्ट हुआ, वहां अवैध तरीके से गैस सिलिंडर स्टोर किए जाते थे। घटना स्थल पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची है।

हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

Lucknow Gas Godown Blast

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 6 लोग आग से झुलस गए हैं। घटना दुबग्गा इलाके के मर्दापुर ग्रीन सिटी की है। जानकारी के मुताबिक, पहले तो सिलेंडर में भीषण विस्फोट हुआ उसके बाद पूरे गोदाम में सभी जगह आग ही आग फैल गई।बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर रिफिल करते वक्त यह हादसा हुआ।

गैस रिफिलिंग का चल रहा था अवैध कारोबार
इस धटना को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से घर को गोदाम बनाकर गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार फल-फूल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि घर को गैस गोदाम बना दिया गया था। हादसे के वक्त भी गोदाम में दर्जनों सिलेंडर रखे हुए थे।

फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर पाया काबू
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास रहने वाले लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि पहले गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी और फिर अचानक से सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। जिसकी वजह से घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। पुलिस ने एक दर्जन सिलेंडर भी जब्त किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+