अपनी उपलब्धियों नहीं बल्कि हमारी योजनाओं का फीता काटेंगे पीएम मोदी- अखिलेश यादव
लखनऊ। आज पीएम मोदी आजमगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा को जमकर कोसा। अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास उन्होंने किया था, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा हमारे कामों का फीता काट कर खुद को श्रेय दे रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जमीन अधिग्रहण किया था। जिस एक्सप्रेस वे का पीएम शिलान्यास करने जा रहे हैं, मैं उसका शिलान्यास पहले ही कर चुका हूं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने हमेशा से अमेरिका की सड़कों का उदाहरण दिया, एक्सप्रेस वे मेरी ही अवधारणा है। यूपी के किसी कोने से लखनऊ पहुंचने में पांच घंटे लगे। हमारी सरकार ने सबसे कम समय में आगरा एक्सप्रेस-वे बनाया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि टेक्निकल स्पेसिफिकेशन कमजोर किया गया है। एक्सप्रेस वे की दूरी भी कम कर दी गई।
अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार ने जिस भी काम को करना चाहा केंद्र सरकार ने हमेशा हमारे कामों में टांग अड़ाने का काम किया है। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार में एक्सप्रेस वे में बनारस शामिल था लेकिन पीएम को तो पता ही नहीं चला कि सीएम योगी ने बनारस को ही काट दिया। अखिलेश ने केंद्र सरकार पर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सर्विस लेन नहीं है। इतना ही नहीं आठ लेन को छह लेन कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि सस्ता बनाने के चक्कर में धोखा दे रहे हैं। भाजपा हमारे कामों को अपना बता कर खुश है। बीजेपी, बहुत खुश हैं कि हमारी सड़क पर शिलान्यास कर रही है, शिलान्यास का शिलान्यास, उद्घाटन का उद्घाटन कर रही है।
इतना ही नहीं सपा सरकार ने नोएडा में मेट्रो बनाई और भाजपा ने हमारी मेट्रो में कोरिया के राष्ट्रपति को बैठाया। भाजपा मे उत्तर प्रदेश में कोई काम नहीं किया है। अखिलेश ने केंद्र सरकार पर सवालियां निशान लगाते हुए कहा कि भाजपा बताए कि गोरखपुर में एम्स कहां हैं? एक्सप्रेस-वे से बनारस क्यों काटा गया? सीएम से पीएम पूछे क्यों बनारस काटा गया।
भाजपा की जितनी भी नीतियां है अमीरों के लिए हैं। भाजपा की सरकार में अमीर और अमीर हो रहा है गरीबों की की कोई सुध नही ले रहा है। भाजपा सरकार को धोखा दे रही है। इतना ही नही सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उत्तर प्रदेश में का लॉ एंड आर्डर इतना खराब है कि प्रदेश की जनता में दहशत का महौल है। योगी राज में जितनी कानून व्यवस्था इतना ध्वस्त है कि आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications