लखनऊ में दरोगा से दिनदहाड़े लूट ली पिस्टल, मांगने पर तान दी सिर पर

लखनऊ। लखनऊ में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अभी तक तो इनका शिकार आम जनता होती थी लेकिन अब बदमाशों ने पुलिस को भी अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है। आज फिर लखनऊ के मानक नगर में एक ऐसी घटना हुई जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। भरे बाजार में युवक एक दारोगा की सर्विस रिवाल्वर लेकर भाग गया और दारोगा जी हाथ मलते रह गए।

lucknow criminal looted pistol from inspector

जी हां हाल ही सुरक्षा वयवस्था न सम्भाल पाने के कारण एसएसपी दीपक कुमार को राजधानी के एसएसपी पद से हटा दिया था, जिसके बाद आईपीएस कलानिधि नैथानी को लखनऊ की कमान सौंपी गई। बावजूद इसके बदमाशों के मन में भी नए एसएसपी का भी खौफ दिख नहीं रहा है।

lucknow criminal looted pistol from inspector

मंगलवार को भी जब दारोगा प्रमोद शुक्ला हर रोज की तरह एक युवक से लिफ्ट लेकर तेलीबाग ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी जाम में उनकी मोटर साइकिल फंस गई। इतनी ही देर में दूसरा युवक पीछे से मोटर साइकिल लेकर आया और दारोगा की कमर में लगी सर्विस रिवाल्वर को निकाल के भाग गया। भीड़ ने उसे घेरने की भी कोशिश की लेकिन जब उसने भीड़ पर ही रिवाल्वर तान दी तो सब पीछे हट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पंहुचे और मौके का मुआयना किया। साथ कि जल्द घटना का अनावरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिया।

इस घटना के बाद से दारोगा काफी परेशान हो गये हैं। जल्द ही वहां लगे हुए कैमरे की चेकिंग भी जाएगी ताकि सर्विस रिवाल्वर का पता लगाया जा सके। काफी जल्दबाजी में जब युवक रिवाल्वर छीन कर भागा तो उसका मोबाइल मौके पर ही गिर गया था। जिसकी जांच करके जल्द ही लुटेरे युवक का पता लगाया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+