लखनऊ में 15 साल के लड़के ने भेजा लश्कर में शामिल होने का मैसेज, ATS अलर्ट
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने दावा किया है कि उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया है, जिसमे उसके साथ एक लिंक साझा किया गया है और कहा गया है कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा में शामिल हो जाए। मनोज कुमार गुप्ता जोकि एक प्राइवेट फर्म में काम करते हैं को एक लिंक प्राप्त हुआ जोकि एमआईएम के नाम से हैं। एमआईएम का पूरा नाम क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के आईजी असीम अरुण ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं।
15 साल के लड़के ने भेजा मैसेज
आईजी ने बताया कि यह लिंक 15 साल के एक लड़के ने राजस्थान के भीलवाड़ से शेयर किया है, वह कक्षा 9 का छात्र है। मनोज को यह लिंक एक ग्रुप में प्राप्त हुआ, एटीएस राजस्थान पुलिस के संपर्क में है, जिसने लड़के के परिवार से संपर्क किया है। पुलिस ने परिवार से संपर्क किया है, पुलिस सोमवार को लड़के और परिार से पूछताछ करेगी। हजरतगंज के सीओ अभय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में धारा 153 ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
5 फरवरी को एटीएस ने गाजीपुर से शेक अली अकबर नाम के व्यक्ति को लखनऊ में गिरफ्तार किया था, जिसने बताया था कि उसे आतंकी संगठन ने भड़काया था और उसे एक मैसेज ग्रुप बनाने को कहा था। एटीएस के आईजी ने बताया कि एटीएस की जांच में यह बात सामने आई है कि अकबर नौ लोगों के ग्रुप का सदस्य था। ग्रुप के नाम हिजबुल हमारी शान, फ्रीडम फाइटर, हिजुब मीडिया, जमात उत दावा कश्मीर, कश्मीर की आजादी और मूसा मुसा है।
हथियार के लिए भेजा पैसा
अकबर पिछले वर्ष नवंबर माह में ग्रुप में शामिल हुआ था, वह इस ग्रुप के लोगों के बीच एक्टिव था। एक महिला आईएसआई एजेंट ने उससे संपर्क किया था और उसे इस बात के लिए राजी करने में सफल हुई कि वह आतंकियों के लिए हथियार का इंतजाम करे। इसके लिए अकबर को खाड़ी के देश से 40000 रुपया भेजा गया। यह पैसा मौसी के खाते में आया था।
इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: सरकारी एग्जाम में पीओके को बताया गया आजाद कश्मीर, शुरू हुआ विवाद