कजरारी चिड़ियों के साथ एक भूतपूर्व फौजी की दोस्ती, वीडियो देख कहेंगे WOW
Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। भारत देश के अंदर सैकड़ों प्रकार के जानवर व पक्षी पाए जाते हैं जिसमें एक चिड़िया है जिसको लोग कजरारी बोलते है। यूपी के फर्रुखाबाद जिले के पांचाल घाट गंगा तट यह चिड़िया बहुत अधिक पाई जाती है। वहीं स्थानीय निवासी को इन चिड़ियों को इतना प्यार है कि वे उनके हाथों से लेकर सिर पर बैठकर दाना खाती हैं। उसके बाद चिड़ियां अपने अपने घोंसलों में चली जाती हैं।
एक भूतपूर्व सैनिक रामानंद दीक्षित को रिटायर्ड होने के बाद इन कजरारी चिड़ियों से ऐसा लगाव हुआ कि वह रोजाना गंगा घाट के पुल के ऊपर बैठकर उन चिड़ियों को दाना खिलाते हैं। यदि किसी को उन चिड़ियों को मारते हुए देख लें तो वो उसको मना करते हैं।
उत्तरी बन्दा पांचाल घाट के रहने वाले राजेश औदिच्य ने बताया कि हम 30 सालों से इन चिड़ियों को दाना खिलाते चले आ रहे हैं। इस संसार मे कोई भी जीव को कितना भी खतरनाक हो, हर जीव बहुत समझदार होता है। वह उसी जीव के पास जाता है जहां पर उसकी जान को कोई खतरा नही होता है। दूसरी तरफ इंसानों की तरह जीव भी प्रेम का भूखा होता है। आप उससे प्रेम से वर्ताव कीजियेगा, फिर देखना वह आपके कैसे नहीं आता है।
ये भी पढ़ें- घर में मिली बीवी की लाश, PAC जवान के खिलाफ दहेज हत्या का केस