तालाब किनारे प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों की कनपटी में लगी गोली, 7 मई को थी लड़की की शादी
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर इलाके को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरा पट्टी गांव में 6 दिन बाद युवती की डोली उठनी थी लेकिन उससे पहले ही वो प्रेमी के साथ मृत पाई गई। दोनों की कनपटी में गोली लगी थी और दोनों की लाशें गांव में ही एक तालाब के पास मिला।

7 मई को होना था ब्याह
जानकारी के अनुसार, ज़िले के दोस्तपुर थाने के कटहरा पट्टी गांव निवासी राम तीरथ की 18 वर्षीय पुत्री रेनू का बबरही पहाड़पुर सराय निवासी अजय कुमार के साथ 7 मई को ब्याह होना तय था लेकिन इधर नियति को तो कुछ और ही मंज़ूर था। दरअसल रेनू का कादीपुर कोतवाली निवासी मोहन पुत्र राम बहादुर से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की लाश तालाब किनारे मिलने से हंगामा मच गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा एवं एक जीवित कारतूस मिला है। वहीं बड़ी वारदात के चलते एसपी अमित वर्मा और डाग स्क्वॉड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। एसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया गोली लगने से हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी ने ये भी बताया कि लड़की के गांव में युवक का ननिहाल है, इस कारण दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी।

ऑनर किलिंग का मामला?
दोनों की कनपटी पर गोली लगी है, जिससे मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। मोहन के घर वालों ने बताया कि रात 10 बजे रेनू ने फोन कर मोहन को अपने गांव बुलाया था। मोहन थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकला था लेकिन फिर लौटा नहीं।












Click it and Unblock the Notifications