लखनऊ में दिनदहाड़े HDFC बैंक के गेट पर 10 लाख की लूट, CCTV फुटेज
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आईजी रेंज लखनऊ जय नारायण सिंह ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दिनदहाड़े एचडीएफसी बैंक की अलीगंज शाखा में बड़ी लूट की वारदात हुई है। बैंक में रुपया जमा करने आए कारोबारी के अकाउंटेंट पर तमंचा तान लगभग 10 लाख रुपए छीनकर अपराधी फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। आईजी रेंज लखनऊ जय नारायण सिंह ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

अलीगंज शाखा में हुई लूट की वारदात
घटना नेहरू वाटिका के पास हुई जहां एचडीएफसी बैंक की अलीगंज शाखा है। एक कारोबारी का अकाउंटेंट पैसा जमा करने के लिए बैंक की शाखा के गेट पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर नोटों से भरा बैग लूट लिया। अकाउंटेंट के मुताबिक बैग में 10 लाख 20 हजार रुपए थे।

तमंचा तानकर छीन ले गए नोटों का बैग
दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस तुरंत हरकत में आई। एसपी ट्रांस गोमती और सीओ अलीगंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी। आईजी रेंज जय नारायण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। आईजी ने लुटेरों को जल्दी पकड़ लेने का दावा किया।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस लूट की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि एचडीएफसी बैंक के गेट पर इस वारदात को बदमाशों ने दिनदहाड़े कैसे अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications