Loni result: नंदकिशोर गुर्जर के गढ़ में BJP को हराने वाली रंजीता धामा ने पहली फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा?
लोनी नगर पालिका में रंजीता धामा ने जीता हासिल की। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय जनता को दिया है। साथ ही फेसबुक पोस्ट लिखी।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आ गए। इस बीच गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका में राष्ट्रीय लोक दल ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां रंजीता धामा ने जीत हासिल की। ये बतौर चेयरमैन उनकी दूसरी पारी है। उन्होंने जीत के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने जनता का आभार जताया।
रंजीता मनोज धामा ने फेसबुक पर लिखा कि ये जीत मेरी नहीं आप सभी की जीत है । सभी सम्मानित बड़े-बुजुर्गों, भाई-बहन साथियों का तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होने अपना बहुमूल्य वोट रूपी आर्शीवाद और समर्थन देकर जीत दिलाई। आप सभी के सहयोग के बिना जीत सम्भव ही नहीं थी ।
नंदकिशोर गुर्जर का गढ़ किया फतह
आपको बता दें लोनी बीजेपी के दिग्गज नेता नंदकिशोर गुर्जर का गढ़ है। ऐसे में इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुष्पा के जीतने की भी प्रबल संभावना थी, लेकिन रंजीता धामा ने सारे कयासों पर पानी फेर दिया। उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोट हासिल कर दोबारा चेयरमैन पद पर परचम लहराया।
नंदकिशोर की वजह से छोड़ी थी बीजेपी
रंजीता धामा पहले बीजेपी में ही थीं, लेकिन जब पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में नंदकिशोर गुर्जर को प्रत्याशी बनाया, तो वो भड़क गईं। उन्होंने उनका टिकट कटवाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन पार्टी ने उनकी बात नहीं मानी, ऐसे में उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया।
लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव
नंदकिशोर गुर्जर को टक्कर देने के लिए रंजीता धामा ने निर्दलीय ही मैदान में उतर गई थीं। उन्होंने काफी मेहनत भी की, लेकिन आखिर में गुर्जर ने बाजी मार ली। हालांकि अब नगर पालिका में जीत हासिल करके उन्होंने हिसाब बराबर कर लिया है।
पिछली बार भी किया था शानदार प्रदर्शन
वहीं पिछले चुनाव में भी रंजीता धामा ने अपना दमखम दिखा दिया था। उनको 81 हजार वोट से मिले थे जबकि सपा प्रत्याशी को सिर्फ 47 हजार वोट मिले। ऐसे में उन्होंने करीब 34 हजार वोटों से अपने प्रतिद्वंदी को मात दी थी।












Click it and Unblock the Notifications