Loni me kaun jeet rha hai: लोनी में वोटिंग वाले दिन क्या हुआ था, क्यों भड़के थे नंदकिशोर गुर्जर?
Loni Nagar Palika Result: लोनी में बीजेपी और आरएलडी के बीच कड़ी टक्कर है। पार्टी को जितवाने के लिए बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी पूरा जोर लगा दिया।

Loni Result: गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका में वोटों की गिनती जारी है। वहां से बीजेपी ने सतपाल प्रधान की पत्नी पुष्पा को मैदान में उतारा, जिनको जिताने के लिए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूरी ताकत लगा दी। वो नामांकन से लेकर वोटिंग तक मैदान में डटे रहे। इस दौरान कई बार हंगामा भी हुआ।
वहीं दूसरी ओर वोटिंग के दौरान विधायक नंदकिशोर की बसपा प्रत्याशी के पति से नोंकझोंक हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा प्रत्याशी फर्जी वोट डलवा रहीं। उनके लिए दिल्ली से मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर आ रहीं और लोनी में वोट डाल रहीं। वो गाजियाबाद में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने देंगे।
वहीं दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी महरीन अली के पति असद अली ने आरोप लगाया कि बीजेपी वाले मुस्लिम वोटर्स को परेशान कर रहे। वो उनको वोट डालने नहीं दे रहे। वहां के कई मतदान केंद्रों में गलत हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रशासन ने किया बीच बचाव
विधायक नंदकिशोर गुर्जर फर्जी मतदान को लेकर काफी भड़के हुए थे, उनकी असद अली से बहसबाजी की खबर सुनकर तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से दोनों को शांत करवाया।
RLD प्रत्याशी ने भी लगाए थे आरोप
वहीं आरएलडी प्रत्याशी रंजीता धामा ने भी वोटिंग के दिन बीजेपी पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी के नेता लगातार फर्जी वोट डलवा रहे और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा।
धामा ने लिखी चिट्ठी
लोनी में मतगणना शुरू होते ही विवाद हो गया, जहां आरएलडी प्रत्याशी रंजीता धामा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा। उन्होंने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मतगणना स्थल से दूर रखने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications