Varanasi में PM Modi के सामने नहीं टिक पाया कोई भी 'सूरमा', जमानत तक जब्त, इस बार मैदान में हिन्दू महासभा

Varanasi Lok Sabha Seat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने दो बार यहां रिकॉर्ड मत से विजय श्री हासिल की है।

पिछले दो चुनाव 2014 और 2019 में पीएम मोदी के सामने दूसरी पार्टी के धुरंधर फिसड्डी साबित हुए हैं। चुनाव के पिछले नतीजों में काशी के मतदाताओं ने एक तरफा वोटिंग करते हुए भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जीत दिलाई थी।

PM Modi Varanasi Seat

जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव लड़ने के लिए वाराणसी सीट को चुना है, तब से काशी पर पूरे देश की नजर रहती है। इसके अलावा वाराणसी सीट पर मोदी के खड़े होने के कारण यहां प्रत्याशियों की भी बाढ़ नजर आती है। ऐसे में जानिए पिछले दो चुनावों का हाल और इस बार कैसा है माहौल?

2014 में मिली पहली जीत

साल 2014 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार भाजपा के नरेंद्र मोदी ने पहली बार वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि वो गुजरात की वड़ोजरा सीट से खड़े हुए और दोनों सीटों पर भारी मतों के साथ जीते। जिसके बाद उन्होंने डोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

कैसा थे चुनाव नतीजे, कांग्रेस प्रत्याशी जमानत जब्त

2014 में वाराणसी के कुल 42 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जिसमें से सिर्फ एक उम्मीदवार को छोड़कर सब की जमानत जब्त हो गई। नरेंद्र मोदी यहां से भारी मतो से विजयी हुए, जबकि दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आए।

जानिए किसको कितने वोट मिले

पीएम मोदी ने 3.37 लाख मतों से जीत दर्ज की थी। वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी को कुल 5,81,022 वोट मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75,614 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, हालांकि वो जमानत नहीं बचा सके। साथ ही ऐसा ही हाल बसपा और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को भी हुआ।

2019 में बढ़ा वोट, 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीता चुनाव

2019 में लगातार दूसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव लड़ते हुए पीएम मोदी ने फिर एक बार इतिहास रच दिया। उन्होंने 4.75 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता। मतगणना के बाद मोदी ने कुल 6,74, 664 मत हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को 1,95,159 और कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले थे। जनता ने सबसे अधिक 63.59 प्रतिशत वोट पीएम मोदी को दिए थे। इस बार चुनावी मैदान में 26 उम्मीदवार थे।

इस बार हिन्दू महासभा ने दी चुनौती

वाराणसी से इस बार इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने अजय राय को उम्मीदवार बनाया है, जबकि देश की प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी भी चुनावी मैदान में आ चुकी हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+