Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Elections 2024: घोसी से OP Rajbhar का बड़ा दांव, बेटे अरविंद को उतारा चुनावी मैदान में

Lok Sabha Elections 2024: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मऊ के घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे डॉक्टर अरविंद राजभर को चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट एनडीए द्वारा ओमप्रकाश राजभर को दी गई थी।

गुरुवार शाम प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया। ओमप्रकाश राजभर की बेटी अरविंद राजभर अभी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में प्रवक्ता हैं। घोसी उस सीट में शामिल है जहां भारतीय जनता पार्टी को बीते लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

lok-sabha-elections-2024-op-rajbhars-son-arvind-rajbhar-will-election-from-ghosi

घोसी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अतुल राय ने पराजित किया था। इस बार ओमप्रकाश राजभर द्वारा इस सीट पर अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतार कर विपक्षी दलों के लिए मुश्किल पैदा कर दी गई है।

शिवपुर विधानसभा से लड़े थे विधानसभा चुनाव
यह भी बता दें कि अरविंद राजभर पहली बार चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं। इसके पहले बीते विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की गठबंधन के दौरान अरविंद राजभर वाराणसी के शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे।

हालांकि इस चुनाव में अरविंद राजभर को हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान शिवपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल राजभर को जीत हासिल हुई थी। अब एनडीए से गठबंधन के बाद अरविंद राजभर को घोसी से चुनाव मैदान में उतर गया है।

मंत्री बनने के बाद घोसी पहुंचे थे ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद ओमप्रकाश राजभर बुधवार को सबसे पहले मऊ के घोसी में ही पहुंचे थे। उसी के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को एनडीए द्वारा घोसी सीट दी गई है।

वहीं बुधवार को डॉक्टर अरविंद राजभर को चुनाव मैदान में उतारने के बाद यह कंफर्म हो गया। हालांकि ओमप्रकाश राजभर द्वारा अभी यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्हें बलिया या गाजीपुर में कोई एक लोकसभा सीट अभी दी जा सकती है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि घोसी में राजभर वोटरों की संख्या काफी अधिक है। इसी तरह बलिया जिले में भी राजभर समाज के काफी संख्या में लोग हैं। यही कारण है कि ओमप्रकाश राजभर द्वारा बलिया, गाजीपुर और घोसी सीट एनडीए गठबंधन से मांगी गई थी।

अरविंद राजभर को चुनावी मैदान में उतरने के बाद ओमप्रकाश राजभर के छोटे बेटे द्वारा ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि "एनडीए गठबंधन अबकी बार 400 पार फिर एक बार, मोदी सरकार... डॉ०अरविंद राजभर जी को 70-घोसी से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+