Opinion Poll: बदल गया गणित, आज हुए लोकसभा चुनाव तो बीजेपी को UP में मिलेंगी इतनी सीटें, नया सर्वे चौंकाने वाला

Indiatv Cnx Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है,जिसके बाद भाजपा अतिआत्मविश्वास से भरी हुई है और उसे लगता है कि इस बार के लोकसभा चुनावों में उसे जनता का प्यार, साथ और वोट तीनों ही बंपर रूप से मिलेगा।

UP

उसे पूरी उम्मीद है कि भाजपा का नेतृत्व वाला एनडीए इस बार 400 से ज्यादा का वोट हासिल करेगा और यूपी में कमल ही खिलेगा?

तो वहीं भाजपा की धुर विरोधी सपा का दावा है कि भाजपा घमंड में चूर है, वो राम मंदिर को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है और इसी वजह से जनता उसे लोकसभा चुनाव में तगड़ा जवाब देगी।

बसपा प्रमुख मायावती अकेले लड़ेंगी चुनाव

तो वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही क्लीयर कर दिया है कि इस बार का लोकसभा चुनाव वो अकेले लड़ेगी। ऐसे में क्या 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में इस बार फिर भाजपा बड़ा कमाल कर पाएगी?

Indiatv Cnx ने एक Opinion Poll किया

इस बारे में जानने के लिए Indiatv Cnx ने एक Opinion Poll किया, जिसमें जनता से उसने सीधे प्रश्न किया कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो उत्तर प्रदेश में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी?'

सर्वे में भाजपा को 70 सीटें मिलती दिख रही हैं

इस सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। सर्वे में भाजपा को 70 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं सपा को 4 , कांग्रेस को 2 सीट, अपना दल को 2 , Suheldev Bharatiya Samaj Party को 1 , रालोद को 1 सीट और बसपा को जीरो सीटें मिलती दिख रही हैं। आपको बता दें कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर है।

वोट शेयरिंग इस प्रकार है...(Opinion Poll)

  • भाजपा को 52 प्रतिशत वोट
  • सपा को 23 प्रतिशत वोट
  • कांग्रेस को 4 प्रतिशत वोट
  • बसपा को 12 प्रतिशत वोट
  • अन्य को 9 प्रतिशत वोट

साल 2019 में क्या थी यूपी में लोकसभा परिणाम की स्थिति

  • कुल सीटें 80
  • बीजेपी- 62
  • अपना दल (एस)- 2
  • बीएसपी- 10
  • सपा- 5
  • कांग्रेस- 1

साल 2014 में क्या थी यूपी में लोकसभा परिणाम की स्थिति

  • बीजेपी- 71
  • अपना दल (एस)-2
  • बीएसपी- 0
  • सपा- 5
  • कांग्रेस- 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+