Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Opinion Poll: यूपी में आज हुए लोकसभा चुनाव तो किस पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें? नया सर्वे चौंकाने वाला

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सारे सियासी दलों ने कमर कस ली है। जोड़ -तोड़ की राजनीति चरम पर है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर सकता है इसलिए सभी पार्टियां अभी से ही चुनाव प्रचार में जुट गई हैं।

 Opinion Poll

सबकी नजरें देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी पर लगी हुई हैं। माना जाता है कि देश की सत्ता का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है। पीएम मोदी दो बार से यहीं से यानी कि काशी से जीतकर पीएम की कुर्सी तक पहुंचे हैं। तो वहीं हाल ही में यूपी में बीजेपी के विजयी पथ को रोकने के लिए बड़ा सियासी गठबंधन हुआ है।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव का दोस्ताना रंग लाएगा?

यहां पर कांग्रेस और सपा ने आपस में हाथ मिला लिया है और इसके बाद दोनों पार्टियों के युवराज यानी कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक साथ कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' में भी दिखाई दिए। दोनों की साथ में सेल्फी भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी थी।

लेकिन क्या ये साथ भाजपा पर भारी पड़ेगा? क्या सपा-कांग्रेस का दोस्ताना बीजेपी को यूपी में हरा पाएगा? ये सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है। इसी बात का उत्तर जानने के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एक ओपिनियन पोल किया , जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। आपको बता दें कि ये ओपिनियन पोल एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की बातचीत पर आधारित है।

मालूम हो कि 80 सीटों वाले यूपी में सर्वे में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के खाते में 78 सीटें आती दिख रही हैं तो वहीं सपा के खाते में मात्र 2 सीटें आ रही हैं तो वहीं कांग्रेस और बसपा दोनों का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है, इसका मतलब ये हुआ कि कांग्रेस के हाथ से इस बार रायबरेली भी निकल सकता है।

क्या कांग्रेस का हो जाएगा सूपड़ा साफ?

अगर ऐसा हुआ तो फिर कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से राज्य से गायब हो जाएगा। नया सर्वे निश्चित तौर पर एनडीए के खिलाफ खड़े हुए 'इंडिया गठबंधन' के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली थी 62 सीटैं

आपको बता दें कि साल 2019 में यूपी में भाजपा ने 80 सीटों में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बसपा को दस, सपा को पांच, कांग्रेस को एक और अन्य को दो सीटें मिली थीं। नए सर्वे के मुताबिक तो एनडीए इस बार खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मालूम हो कि इस कांग्रेस और सपा के बीच जो डील हुई है उसके मुताबिक कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इस पोल पर आपकी राय क्या है? अपनी प्रतिक्रिया जरूर कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+