Lok Sabha Chunav 2024: यूपी की 16 सीटें जहां BSP की वजह से जीती BJP, AAP ने कसा तंज
UP Lok Sabha Chunav Results 2024: देश की सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम ने भाजपा को सकते में डाल दिया हैं यूपी के परिणामों ने भाजपा के तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाने के सपने को चूर-चूर कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में 80 पार का नारा लगाने वाली भाजपा महज 33 सीटों पर सिमट गई है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इतनी कम सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने इनमें से 16 सीट जीतने में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बसपा की अहम भूमिका रही है। याद रहे बसपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत नहीं पाई है।

16 सीटों पर बसपा की वजह से जीती भाजपा
चुनाव परिणाम के बाद के आंकड़े ऐसा ही कुछ सच बयां कर रहे हैं। आलम ये है कि बसपा की यूपी में भाजपा की मदद नहीं मिली होती है वो इतनी सीटें भी नहीं जीत पाती। यूपी की कुल 16 सीट ऐसी हैं जहां भाजपा जीती है वहां पर सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी बहुत कम अंतर से भाजपा उम्मीदवार से हारे हैं।
यूपी की 17 सीटें जहां BSP की वजह से जीती BJP
- हरदोई लोकसभा सीट: भाजपा 27,856 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 1,22,629 वोट मिले।
- देवरिया लोकसभा सीट: भाजपा का अंतर 34,842 वोटों का रहा, जबकि बसपा को 45,564 वोट मिले।
- फर्रुखाबाद लोकसभा सीट: भाजपा 2,678 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 45,390 वोट मिले।
- फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट: भाजपा 43,405 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 1,20,539 वोट मिले।
- मेरठ लोकसभा सीट: भाजपा 10,585 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 87,000 वोट मिले।
- मिर्जापुर लोकसभा सीट: भाजपा की सहयोगी पार्टी 37,000 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 1,44,000 वोट मिले।
- अकबरपुर लोकसभा सीट: भाजपा के देवेंद्र सिंह को 5,17,423 वोट मिले, जबकि सपा के राजाराम पाल को 4,73,078 वोट मिले। बसपा को 73,140 वोट मिले, यहां भाजपा 44,345 वोटों से विजयी हुई।
- भदोही लोकसभा सीट: भाजपा 44,000 वोटों से विजयी हुई, जबकि बसपा को 1,55,000 वोट मिले।
- बिजनौर लोकसभा सीट: भाजपा 37,058 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 2,18,986 वोट मिले।
- अलीगढ़ लोकसभा सीट: भाजपा के सतीश गौतम 15,647 वोटों से जीते, जबकि बसपा को 1,23,929 वोट मिले।
- अमरोहा लोकसभा सीट: भाजपा 28,670 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 1,64,099 वोट मिले।
- सपा लोकसभा सीट: बसपा के 30,000 अतिरिक्त वोटों से जीत मिल सकती थी।
- मिसरिख लोकसभा सीट: में भाजपा 33,000 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 1,11,945 वोट मिले।
- फूलपुर लोकसभा सीट: भाजपा 4,332 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 82,000 वोट मिले।
- शाहजहांपुर लोकसभा सीट: भाजपा 55,000 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 91,000 वोट मिले।
- उन्नाव लोकसभा सीट: भाजपा 35,000 वोटों से जीती, जबकि बसपा 72,527 वोटों से जीती।
- बांसगांव लोकसभा सीट: भाजपा 3,150 वोटों से जीती, जबकि बसपा को 64,750 वोट मिले।आप सांसद संजय सिंह ने बसपा पर कसा तंज
इंडिया अलायंस में शामिल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ऐसा ही सच बयां करता हुआ एक डाटा भी शेयर किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती और उनकी बसपा पर तंज भी कसा है।
संजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा "अकेले यूपी में 16 सीट ऐसी है जहां पर बसपा की वजह से इस बार भाजपा की जी हुई है। बहन जी मुसलमानों को दोष मत दीजिए आपसे मुस्लिम, दलित, पिछड़े सब अलग हो चुके हैं।"












Click it and Unblock the Notifications