Lok Sabha Polls: कौन हैं अतुल प्रधान? मेरठ सीट पर BJP के 'राम' के खिलाफ सपा का गुर्जर कार्ड
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। चुनाव के आगाज के साथ ही सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान भी जारी है। इस बीच, मेरठ सीट पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। क्योंकि, इस सीट पर बीजेपी के 'राम' के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्मीदवार को बदल दिया है।
समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के राम के खिलाफ अपना गुर्जर कार्ड चलते हुए सरधना से मौजूदा विधायक अतुल प्रधान को चुनावी रण में उतारा है। आइए जानते हैं अतुल प्रधान के बारे में?

अतुल प्रधान का राजनीति का सफर?
साल 2012 में सपा के टिकट पर सरधना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि, बीजेपी के संगीत सोम से चुनाव हार गए। लेकिन, क्षेत्र में सपा नेता के रूप में शुमार हो गए। माना जाता है कि अखिलेश यादव के चहेतो में अतुल प्रधान का नाम भी शामिल होता है। तभी, साल 2015 में अखिलेश के मुख्यमंत्री रहते हुए अतुल प्रधान ने कस्बा फलावदा में सद्भावना रैली का पूरा आयोजन कराया।
इसी तरह, साल 2017 में भी सपा ने अतुल पर भरोसा जताया और चुनावी रण में उतारा। लेकिन, इस बार भी बीजेपी के संगीत सोम ने बाजी मारी। इन दो हार का बदला 2022 के विधानसभा चुनाव में अतुल ने लिया। सपा-रालोद गठबंधन के साथ अतुल ने बीजेपी के संगीत सोम को हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications