Lok Sabha Election: सपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, शिवपाल यादव को बदायूं से मिला टिकट
लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में तेजी ला रहे हैं। इस बीच, मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने 5 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।
खास बात यह है कि चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से टिकट देकर चुनावी रण में उतारा है। वहीं, 4 प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया है।

समाजवादी पार्टी ने कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को , वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने बदायूं से धर्मेंद्र यादव की टिकट काटा है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें आजमगढ़ से मैदान में उतार सकती है।
कौन से हैं 4 प्रभारी?
पार्टी ने इसके अलावा चार प्रभारियों का भी ऐलान किया है। पार्टी ने महबूब अली और रामअवतार सैनी को अमरोहा का प्रभारी बनाया है, वहीं धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ और कन्नौज का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा मनोज चौधरी को बागपत का प्रभारी नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications