Lok Sabha Election 2024: अपना दल कमेरावादी ने वापस ली जारी सूची, जानिए क्या लगाया जा रहा है अनुमान?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपना दल कमेरावादी द्वारा जारी की गई लिस्ट को पार्टी ने वापस ले लिया है। जारी सूची को वापस लेने के साथ ही पार्टी द्वारा नई और संशोधित सूची जल्द ही जारी करने की बात कही गई है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इंडिया गठबंधन और अपना दल कमेरवादी के बीच सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि पूर्वांचल के कई सीटों पर पल्लवी पटेल अपनी पार्टी से उम्मीदवार उतार सकती हैं।

यदि ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्वांचल में इंडिया गठबंधन को करारा झटका लगेगा। क्योंकि हाल ही में अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तीन सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने का ऐलान किया गया था।
पार्टी द्वारा जारी सूचना में बताया गया था कि अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मिर्जापुर, कौशांबी और फूलपुर आदि लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के समर्थन से प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
लिस्ट जारी किए जाने के बाद ही पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव के बीच टकराव की बात सामने आई थी। क्योंकि सूची जारी करने के बाद ही मिर्जापुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया था।
उसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया था। अखिलेश यादव के बयान के बाद शुक्रवार को पल्लवी पटेल ने भी मीडिया के सामने आकर अपनी बातें रखीं थी।
अब शनिवार को अचानक अपना दल कमेरावादी द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया कि पार्टी द्वारा जो सूची जारी की गई थी उसे सूची को वापस ली जाती है। नई और संशोधित सूची को पार्टी द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।
क्या लगाया जा रहा है अनुमान?
वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मोहन गुप्ता बताते हैं कि पल्लवी पटेल भी अब अपना अलग रास्ता अपना सकती हैं। इंडिया गठबंधन से दूरी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में पूर्वांचल की कुर्मी बहुल सीटों पर पार्टी द्वारा प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं।
इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि पल्लवी पटेल अपनी पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि सपा से तालमेल न बैठ पाने पर कांग्रेस के साथ तालमेल करते हुए पार्टी द्वारा प्रत्याशियों को उतारा जा सकता है।
-
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Punjab AAP: वोल्वो, HVS और नई बसें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी: हरपाल सिंह चीमा -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications