Lok Sabha Election 2024: सपा को 24 घंटे में पूर्वांचल में लग सकता है दूसरा झटका, अब पूर्व विधायक के बदले सुर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में चल रहा है। पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेता जोड़ तोड़ करते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने और दूसरे दलों के नेताओं को भी अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं।

हाल ही में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बलिया के रहने वाले नारद राय ने समाजवादी पार्टी से किनारा कर लिया। सोमवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की और बैठक करने के बाद ही समाजवादी पार्टी से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया।

lok-sabha-election-2024-sp-may-face-second-blow-in-purvanchal-in-24-hours

पूर्व मंत्री नारद राय द्वारा दूरी बनाए जाने के बाद अब पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के सुर भी बदल गए हैं। कहा जा रहा है कि राम इकबाल सिंह भी समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और जल्द ही समाजवादी पार्टी को छोड़ सकते हैं।

हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, राम इकबाल सिंह ने सोशल साइट पर जो पोस्ट शेयर किया है उसे देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि राजनीति में कुछ बदलाव होने जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि इकबाल सिंह सपा छोड़ सकते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए मीडिया द्वारा खबरें चलाई जा रही हैं कि पूर्व विधायक इकबाल सिंह समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो 24 घंटे के भीतर पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी को दूसरा बड़ा झटका लगेगा।

इकबाल सिंह के समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद सपा को पूर्वांचल की कई सीटों पर भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि अभी हाल ही में सपा के वरिष्ठ नेता नारद राय ने पार्टी से किनारा करते हुए भाजपा से करीबियां बढ़ा ली हैं।

नारद राय ने सोमवार शाम को ही ओमप्रकाश राजभर के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अभी नारद राय आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन उन्होंने सोशल साइट एक पर अपना नाम और कवर इमेज बदल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+