इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या

इलाहाबाद। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक और छात्र को गोली मार दी गई है। छात्र इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सीएमपी डिग्री कॉलेज में एलएलबी का छात्र था। पैसो के लेन-देन को लेकर उसके दोस्तों ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से छात्रों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने कॉलेज कैंपस व आसपास के इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। मृतक की पहचान सत्येंद्र प्रताप के रूप में हुई है। छात्र के पिता की तहरीर पर जॉर्ज टाउन थाने में एससी एसटी एक्ट समेत हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

LLB student shot dead in allahabad

क्या है मामला
इलाहाबाद के फूलपुर उग्रसेनपुर गांव निवासी सत्येंद्र इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से संबद्ध व सबसे चर्चित सीएमपी डिग्री कॉलेज का छात्र था। वह छात्र राजनीति में बेहद ही सक्रिय था और मौजूदा समय में कानून की पढाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार सत्येंद्र ने आलोपीबाग इलाके में किराये पर कमरा लेकर रहता था। जहां उसने रूम पार्टनर सौरभ पंडित से कुछ रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन पहले ही सत्येंद्र आलोपीबाग वाला कमरा छोड दिया और शहर के झूंसी इलाके में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। सौरभ अपने रुपए वापस मांग रहा था और सत्येंद्र ने सौरभ का फोन उठाना भी बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया।

चलती बाइक पर मारी गोली
पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात सत्येंद्र ने अपने दोस्त नीलेश के साथ बैरहना में सौरभ को पकड़ लिया और उसे हॉस्‍टल ले जाने के लिये बाइक पर बिठा लिया। सत्‍येंद्र बाइक खुद चलाने लगा। बीच में सौरभ को बिठाया था। पीछे नीलेश बैठा था। तभी सौरभ ने तमंचे से सत्‍येंद्र के पेट में गोली मार दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और सत्‍येंद्र के साथियों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सत्‍येंद्र की मौत की खबर फैलते ही छात्र पोस्टमॉर्टम हॉउस पर इकट्ठा होकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले को देखते हुए कॉलेज के आस-पास फ़ोर्स लगवा दी है। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई हॉस्टलों और लॉज में दबिश दी, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आ सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+