शाहजहांपुर: नमकीन के पैकेट में निकले छिपकली के टुकड़े, युवक की हालत बिगड़ी
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में नमकीन के पैकेट से छिपकली के निकले टुकड़े खाने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नमकीन के पैकेट से छिपकली का पैर और सिर भी मिला है। नमकीन एक स्थानीय फैक्ट्री में बनाकर सेल की जाती है। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला जलालाबाद थाना क्षेत्र के नया गांव का है। शैलेन्द्र ने बीते शनिवार की रात करीब नौ बजे गांव के ही एक दुकान से परी नाम की कंपनी का पांच रूपये का पैकेट खरीदा था। युवक ने पैकेट खरीदने के बाद जब उसको खाया तो उसको कुछ कड़वा लगा। जब उसने पैकेट में रखी नमकीन को निकाला तो उसमे छिपकली के दो टुकड़े निकले।
पैकेट में छिपकली का मूंह और उसके पैर निकले। कुछ ही देर में युवक को उल्टी और चक्कर आने शुरू हो गये। उसके बाद युवक को पास के ही सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर दिनेश कुमार का कहना है कि युवक को उल्टियां आ रही है। नमकीन लेकर आया है जिसमे छिपकली के टुकड़े निकले हे। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications