UP News: जब Lalitpur में नल से निकलने लगी शराब, हत्ता मारते-मारते पुलिस के भी छूटे पसीने
उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के बावजूद, ये गोरखधंधा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसी क्रम में जब ललितपुर जिले की पुलिस ने एक जगह छापा मारा तो हजारों लीटर अवैध शराब बरामद हुई। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपियों ने जमीन में गड्डा खोदकर शराब छुपा रखी थी, जिसे हैंडपंप की मदद से बाहर निकाला गया।
बता दें कि ललितपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने शहर कोतवाली पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर, शहर के ललितपुर-झांसी हाईवे स्थित अमरपुर गल्ला मंडी इलाके के चीरा कबूतरा डेरा पर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। पुलिस ने 1650 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और 6 अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया है। साथ ही करीब 33 हजार 200 लीटर लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया है। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई से कच्ची शराब बनाने वाले शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।

बताते चलें कि इस दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने अवैध शराब को जमीन के नीचे छिपाया हुआ है। उन्होंने गड्डे खोदकर उसमे प्लास्टिक के केन लगाए और उसमें शराब भर दी थी। साथ ही उसके ऊपर एक नल लगाया था, जिससे वो शराब निकालते थे।












Click it and Unblock the Notifications