यूपी: ई-मेल पर लिखी सुसाइड की कहानी, फिर उठाया खौफनाक कदम

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में कर्ज से परेशान होकर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर ने अपने ही घर में पंखे पर लटकर फांसी लगा ली। बता दें कि फांसी लगाने से पहले मैनेजर ने अपनी पत्नी को एक मेल भेजा और अपनी मौत के लिए तरूण मेहता को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Life Insurance Manager suicide in Bulandshahr

मामला बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र का है। शैलेन्द्र सक्सैना एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर थे और कानपुर के रहने वाले थे। यहां खुर्जा की पाश कालोनी में एक किराए के मकान में रह रहे थे। बता दें कि शैलेन्द्र ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी को एक ई मेल भेजा था। मेल में शैलेन्द्र ने अपना आखिरी संदेश लिखा था। संदेश में कई बातों का खुलासा भी किया और मेल में एक तरुण मेहता नाम के शख्स का ना सिर्फ जिक्र किया है बल्कि अपनी बर्बादी में सबसे बड़ा हाथ भी उसी का बताया है। इतना ही नहीं मृतक ने पत्नी को उसे अब कोई पैसा ना देने की बात लिखी है। दरसल जिस तरुण मेहता का जिक्र मेल में किया जा रहा है अभी उसकी जानकारी किसी को नहीं है, लेकिन मृतक ने जिस तरह से अपने मेल में तरुण को अपने बुरे हालातों का जिम्मेदार ठहराया है।

Life Insurance Manager suicide in Bulandshahr

मृतक शैलेन्द्र ने मेले में बताया कि वो बहुत कम उम्र से पैसा कमा रहा था। लेकिन अपने पूरे जीवन में रुपए बचा नही सका। ई-मेल में दो बैंकों सहित अपने छोटे भाई मोनू के पैसे चुकाने की भी बात लिखी है। वहीं, सीओ खुर्जा राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि तरूण मेहता के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। आत्म हत्या से पहले लिखे गए ईमेल की जांच करायी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+