नींबू ने उड़ाए लोगों के होश, इटावा में चोरी हुए 60 किलो नींबू, कानपुर में लठैत दे रहे पहरा
नींबू ने उड़ाए लोगों के होश, इटावा में चोरी हुए 60 किलो नींबू, कानपुर में लठैत दे रहे पहरा
इटावा/कानपुर: 14 अप्रैल: नींबू के दामों में तेजी से उछाला आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। हालत ऐसे हो गए हैं कि अब जगह-जगह से नींबू की चोरी की खबर भी सामने आने लगी है। इटावा जिले से भी 60 किलो नींबू के चोरी खबर सामने आई है। वहीं, अब नींबू की रखवाली के लिए अब उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लठैतों को लगा दिया गया है। जो दिन और रात नींबू के बगीचों की निगरानी कर रहे है।

शाहजहांपुर के बाद इटावा जिले में नींबू चोरी की वारदात ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। नींबू चोरी की यह घटना जसवंतनगर इलाके के श्यामनगर के एक बाग में घटी है। बाग मालिक तरुण मिश्रा ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि उनके बाग से किसी चोर ने बड़े पैमाने पर नींबू की चोरी कर ली। उनका कहना है कि चोरों ने करीब 60 किलो नींबू पर हाथ साफ़ किया है। बाग मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर नींबू चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है।
तो वहीं, कानपुर के बिठूर के नीबू के बागों में लुटेरों की दहशत दिख रही है। रात-रात भर नींबू के बाग में लठैत पहरा दे रहे हैं। जिले की सीमा में आने वाले ग्रामीण इलाकों की बात करें तो चौबेपुर, बिठूर, कटरी, और मंधना के आस-पास करीब 2000 बीघा जमीन पर नींबू के बगीचे हैं। इलाके के लोगों की मानें तो यह पहला मौका है जब नींबू के लिए मची मारा मारी के बीच बगीचों के मालिकों को भी रात में जाग कर रखवाली करनी पड़ रही है।
300 पार हुआ नींबू
सब्जी विक्रेता सोनू ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दामों में आई तेजी का असर सब्जियों पर भी दिखाई देने लगा है। सब्जियों के दाम बढ़ने से आम जनता सब्जी कम खरीद रही है। बता कि जो नींबू 60 रुपए पाव बिक रहा था, आज उसका रेट 300 रुपए किलो पहुंच गया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि, इस बार नींबू पहले जितना सस्ता नहीं होगा, बल्कि उसके रेट में अभी और उछाल देखा जा सकता है।
कई तरीकों से होता है नींबू का इस्तेमाल
दरअसल, नींबू का इस्तेमाल तपती गर्मी से राहत के लिए कुछ ड्रिंक्स में होता है, जो ज्यादातर गर्मियों में ही पी जाती है। शिकंजी भी ऐसी ही ड्रिंक है, जिसका इस्तेमाल गर्मियों में किया जाता है। इसके अलावा इसे "ईनो पाउडर" जैसे पैकेट्स में भी यूज किया जाता है। इसकी खुशबू के साबुन बिकते हैं, जिससे लोग गर्मियों में नहाना बहुत पसंद करते हैं। विटामिन सी का बड़ा स्रोत नींबू गर्मियों में हमें हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ हमारी पाचन क्रिया को भी सुचारू बनाए रखता है। लेकिन, जिसतरह से मांग बढ़ी है, सप्लाई उतनी नहीं बढ़ पाई है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications