यूपी: आतंकी अजमल कसाब का जारी हुआ जाति प्रमाण पत्र, मचा हड़कंप

औरैया। यूपी के औरैया जिले में मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब का कथित तौर पर निवास और जाति प्रमाण-पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में जाति और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया। वहीं, इस मामले में अधिकारियों ने संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

lekhpal suspended for issuing militant ajmal kasab caste and domicile certificate in Auraiya

जानकारी के मुताबिक, यह मामला औरैया जिले के बिधूना तहसील का है। यहां से आतंकी अजमल कसाब के जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। यहीं नहीं कसाब का जन्मस्थान अंबेडकर नगर गांव दर्शाया गया है। फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाया जाने का मामला मीडिया में सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच हुआ है। एसडीएम बिधूना की मानें तो मामला सामने आने के बाद प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया है। साथ ही संबंधित लेखपाल को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। मामल में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

lekhpal suspended for issuing militant ajmal kasab caste and domicile certificate in Auraiya

22 नवंबर को दी गई थी फांसी
2008 में मुंबई हमले के दौरान अजमल आमिर कसाब को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तुकाराम ने जिंदा पकड़ लिया था। कसाब ने अपने आपको छुड़ाने के लिए इंस्पेक्टर तुकाराम को गोली भी मार दी थी। लेकिन तुकाराम ने कसाब को नहीं छोड़ा था। 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को 22 नवंबर 2012 को पुणे के यरवदा जेल में फांसी दे दी गई। अजमल कसाब को 'ऑपरेशन बुद्धा स्‍माइल' के तहत फांसी दी गई थी। मौत की सजा के बाद उसे जेल में ही दफन कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+