बरेली में रिश्वत लेते कानूनगो और लेखपाल गिरफ्तार, किसान से मांगी थी रिश्वत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एन्टी करप्शन की टीम ने कानूनगो और लेखपाल को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि जमीनी की पैमाइश करने के नाम पर किसान से 60 हजार रुपए की डिमाण्ड की थी। इस बात की शिकायत किसान ने एंटी करप्शन टीम को कर दी। एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कानूनगो और लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया।

lekhpal and kanungo arrested while taking bribe in bareilly

किसान से मांगे थे 60 हजार
शेरगढ़ के नगरिया कला निवासी किसान बद्री प्रसाद ने अपनी पत्नी के नाम से 6 बीघा जमीन खरीदी थी। उस जमीन की तूदाबन्दी (पैमाइश) करवाने के लिए बद्री प्रसाद कानूनगो अमर सिंह यादव और लेखपाल सत्य देव से मिले। जिस पर कानूनगो ने बद्री प्रसाद से 60 हजार रुपये की डिमांड की थी। बद्री प्रसाद ने जब इतने रुपये देने को मना किया तो 6 हजार रुपए बीघा जमीन के हिसाब से 36 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। जिस पर शुरुआत में ही 2 हजार रुपए कानूनगो ने ले लिए थे और 8 हजार रुपए और देना तय हुआ था।

एंटी करप्शन से की शिकायत
बद्री प्रसाद ने एंटी करप्शन टीन से शिकायत कर दी। एंटी करप्शन टीम ने घेराबंदी कर रिश्वत लेते कानूनगो अमर सिंह यादव और लेखपाल सत्य देव को रंगे हाथ 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ बहेड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+