जब तक सीएम योगी नहीं आएंगे, नहीं होगा शहीद का अंतिम संस्कार
परिजनों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आने के बाद ही शहीद का अंतिम संस्कार होगा।
देवरिया। जम्मू कश्मीर के पूंछ में सोमवार को पाकिस्तानी सेना के हमले में शहीद हुए प्रेमसागर का पार्थिव शरीर मंगलवार की शम करीब आठ बजे देवरिया के उनके पैतृक गांव टिकमपार पहुंचा। प्रेमसागर के परिजनों और ग्रमीणों ने इस दौरान मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के आने के बाद ही शहीद का अंतिम संस्कार होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्यप्रताप शाहीने 20 लाख का चैक परिजनों को सौंपा है। शाही और प्रशासनिक अमला शहीद के परिजनों को समझाने में जुटा है कि वो अंतिम संस्कार के लिए मान जाएं। शहीद की पत्नी, बेटी और बेटे मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग कर रहे हैं। देर रात तक परिजन मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
प्रदेश सरकार के 20 लाख के चैक के अलावा केंद्र सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए का चेक तीन दिन में देने का आश्वासन भी प्रशासन ने परिजनों को दिया है। बीएसएफ की तरफ से भी शहीद के परिजनों को 33 हजार की नकद सहायता दी गई है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications