UP ATS-IB ने साझा ऑपरेशन में मुरादाबाद से लश्कर के आतंकी को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की एटीएस व आईबी को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। देर रात आईबी और यूपी एटीएस को गोधरा कांड के मुख्य आरोपी फरहान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उसके पास से पुलिस को कई फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। जानकारी के अनुसार फरहान फर्जी दस्तावेज के आधार पर यहां काफी लंबे से छिपा हुआ था। लेकिन गुरुवार देर रात पुलिस की टीम ने मुरादाबाद से फरहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरहान व उसके साथी को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है।

जानकारी के अनुसार फरहान अहमद सिद्धार्थनगर का रहने वाला है, वह लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य है। वह मुरादाबाद में एकता विहार और मुगलपुरा के बरबालान में रहता था। फरहान ने अपना फर्जी पासपोर्ट और राशनकार्ड फरहान अहमद अली के नाम से बनवा रखा था। यही नहीं वह फर्जी पासपोर्ट के दम पर कुवैत भी जा चुका है। खबरों की मानें तो उसका परिवार कुवैत में ही रहता है।
जिस तरह से 2002 में गोधरा कांड हुआ था, उसके बाद फरहान कुवैत से गुजरात के अहमदाबाद में बदला लेने के लिए आया था और वह यहां 15 दिनों तक रहा था। उसपर आरोप है कि अपने इस अभियान के लिए वह कई लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहता था, लेकिन जब इस बात की आईबी की जानकारी मिली तो फरहान दिल्ली भाग गया। उस वक्त दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम निजामुद्दीन से गिरफ्तार किया था, उसके पास चार किलो विस्फोटक, दो डिनोटर, एक चाइनीज पिस्टल और 15 कारतूस बरामद किया था। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने 2007 में उसे जमानत दे दी थी, जिसके बाद वह कुवैत चला गया था।
इसे भी पढ़ें- गुजरात चुनाव के दौरान मुंबई जैसा हमला करने की फिराक में है आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications