Sikkim Truck Accident: सिक्किम हादसे में ललितपुर का 'लाल' चरन सिंह शहीद, बच्चों को जन्मदिन पर मिली पिता की खबर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सौजना कस्बा के मोहल्ला ठकरास के रहने वाले चरन सिंह (35) शुक्रवार को सिक्किम ट्रक हादसे में शहीद हो गए।

Lalitpur Jawan Sikkim Army Truck Accident: नॉर्थ सिक्किम के जेमा इलाके में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हमारे 16 जवान शहीद हो गए। यह हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर हुआ था, जिसमें आर्मी के जवानों की बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में ललितपुर के जवान शहीद चरन सिंह भी शहीद हो गए। घटना के बाद जैसे ही परिवार को इसकी सूचना मिली, पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों को अपने जन्मदिन पर ही पिता के शहीद होने की दुख भरी खबर मिली।
साल 2004 में सेना में भर्ती हुए थे चरन सिंह
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सौजना कस्बा के मोहल्ला ठकरास के रहने वाले चरन सिंह (35) भारतीय सेना में साल 2004 में भर्ती हुए थे। चरन सिंह के बड़े भाई अमर सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम को सेना यूनिट से उन्हें फोन पर बस हादसे की जानकारी दी। शहीद जवान चरन सिंह मौजूदा वक्त में 26 नायक यूनिट में सिक्किम के अंदर पोस्टिंग पर थे। और शुक्रवार को उसी बस में सवार थे, जो खाई में गिर गई थी।
बच्चों को अपने जन्मदिन पर मिली दुखद खबर
परिजनों के मुताबिक बच्चों को अपने पिता चरन सिंह के निधन की खबर ऐसे वक्त मिली, जब बेटा और बेटी शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे थे। ऐसे में जैसे ही खबर मिली पूरे परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि हाल ही में दो महीने पहले चरन सिंह एक महीने की छु्ट्टी पर आए थे। जिसके बाद एक दिसंबर को सिक्किम के लिए रवाना हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications