Lakhimpur Kheri: गन्ने के ट्रक के नीचे दबी स्कूल वैन, ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई बच्चों की जान, एक गंभीर

Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के शुक्लपुर के पास एक ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूली वैन पर पलट गया। इस वैन में 'सत्य पब्लिक स्कूल' के 19 मासूम बच्चे सवार थे, जो ट्रक के नीचे दबने से अंदर ही फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुवाया की ओर से आ रहा यह ट्रक गन्ने से बुरी तरह लदा हुआ था। जैसे ही ट्रक शुक्लपुर के पास पहुंचा, संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क किनारे चल रही स्कूली वैन पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वैन में फंसे बच्चों को निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े।

Lakhimpur Kheri Road Accident

ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई जान

ग्रामीणों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद वैन में फंसे सभी 19 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, इस दुर्घटना में कक्षा छह के छात्र विराट को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आई है, जो ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गई।

प्रशासनिक अमला मौके पर, जनता में भारी आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और घायल बच्चों का हाल जाना।

इस हादसे ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से कस्बे में ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों का बेखौफ संचालन हो रहा है, जो आए दिन मासूमों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+